Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: श्री वैश्य कुटुम्ब ने वृद्ध माता पिताओं व मेधावी छात्रो का किया सम्मान समारोह

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। कुटुम्ब सेवा समिति के तत्वावधान में रूडकी रोड स्थित मारवाडी भोज वैंकट हॉल में महाराजा अग्रसैन जन्मोत्सव व दीपावली उत्सव बडे धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश संयोजक पवन सिंघल ने किया व संचालन प्रदेश युवा संगठन मंत्री हर्ष गोयल ने किया ।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल हे । अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. सुधीर कंसल ने की । कार्यक्रम में मेधावी छात्रा र्कीति गोयल व सौम्या कुच्छल सहित अनेको प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया । साथ ही जिले के सर्वाधिक वृद्ध रामशरण दास 96, चन्द्रवती 94, पुष्पा देवी 85 व पूर्णिमा रानी 75 के परिजनों को सम्मानित किया गया ।

सभी परिवारजन ने विशिष्ठ मान को महसूस किया । स्वागत में 501 दियों को सभी पदाधिकारियों द्वारा जलाकर दीपावली अभिनन्दन किया गया । कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में वरिष्ठ वैश्य श्रीमोहन तायल, प्रमोद मित्तल, उद्योगपति रजनीश सम्राट, विहिप नेता ललित महेश्वरी, राकेश गर्ग, सत्यप्रकाश रेशु, डॉ. एस.के. गुप्ता, भाजपा नेता विकास अग्रवाल, विश्वदीप गोयल, सुनील तायल, राजीव गर्ग, विकास गुप्ता सभासद, प्रियांशु जैन सभासद, नवनीत कुच्छल सभासद, सुशील सिंघल पूर्व सभासद ने अपने विचार रखे ।

संगठन के पदाधिकारियों में प्रदेश मंत्री अंकुर जैन, डॉ नितिन जैन, श्रीमति मिथलेश गोयल, साधना सिंघल, मुनेश सिंघल, मनी तायल, मिनाक्षी मित्तल, सुरेन्द्रनाथ मित्तल, शलभ गर्ग, अंकुल अग्रवाल, हरीश गुप्ता, कशिश गोयल, सार्थक गर्ग, संजय गुप्ता, संत गुप्ता, रवित गोयल, अनुज मित्तल, अंकित गोयल, उमंग मित्तल, रीता सिंघल, रीता तायल, प्रज्ञा गर्ग, नेहा गोयल, माधव अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, राजन सिंघल, रोहित गुप्ता, निखिल कुच्छल, अमन गोयल, अतुल बंसल, डॉ. शिवम गुप्ता, ध्रुव मित्तल, वासु गोयल, लक्ष्य गुप्ता आदि ने सभी का स्वागत किया ।
सभी अतिथियों ने सदस्यों को सफल आयोजन की बधाई दी ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − three =