फिल्मी चक्कर

फिल्म रामसेतु की ऊटी शेड्यूल खत्म: Akshay Kumar

Akshay Kumar फिल्म रामसेतु पर काम कर रहे हैं. वह इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसिलिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अक्षय कुमार अपनी इस फिल्म की हर जानकारी फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं. अक्षय कुमार ने फिल्म रामसेतु की ऊटी शेड्यूल को खत्म कर दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है.

तस्वीर में उनके साथ अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और अभिनेता सत्य देव दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में तीनों को ऊटी के पहाड़ों में देखा जा सकता है.

सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करने के साथ ही अक्षय कुमार ने लिखा ‘तस्वीर और जीवन में हमेशा काले बादलों के ऊपर प्रकाश की सुंदर लकीर होती है. फिल्म रामसेतु का के ऊटी शेड्यूल को खत्म कर दिया. आशा है कि दिव्य प्रकाश हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा.’

अक्षय कुमार फिल्म रामसेतु में एक अलग ही किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वह एक आर्कियोलॉजिस्ट का रोल निभा रहे हैं. फिल्म को लेकर उन्होंने अपने लुक को काफी बदला है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =