उत्तर प्रदेश

Meerut News: लटूर प्रजापति की निर्मम हत्या का खुलासा, लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला कपूत ने

Meerut News: शास्त्रीनगर स्थित जयदेवीनगर गोल मंदिर के निकट निवासी लटूर प्रजापति की गढ़ रोड स्थित आंबेडकर कॉलेज  के पास पंक्चर लगाने की दुकान है।21 अक्टूबर की सुबह लटूर का शव दुकान में मिला।घटना के सम्बन्ध में मु0अ0स0 581/2021 धारा 302 भादवि थाना मेडिकल जनपद मेरठ पंजीकृत कराया गया ।

विवेचना के दौरान मृतक के बेटे प्रशांत उर्फ भोलू का नाम प्रकाश मे आया । जिसके बाद पुलिस ने प्रशांत उर्फ भोलू पुत्र स्व0 लटूर सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे सम्राट पुलिया के पास थाना मेडिकल मेरठ से गिरफ्तार कर लिया । जिसकी निशादेही से हत्या में प्रयुक्त आलाकतल लोहे की रोड (टायर लीवर) बरामद किया गया है ।

 गढ़ रोड पर बुधवार देर रात हुई लटूर प्रजापति (60) की निर्मम हत्या  के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे को गिरफ्तार  कर हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि बेटा शराब का आदी है। पिता विरोध करता था, इसके चलते लोहे की रॉड से पीटकर मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे के दो दोस्तों को भी हिरासत में लिया है, जिनमें पूछताछ चल रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछने पर बताया कि वह अपने पिता लटूर सिंह के साथ टायर पंचर की दुकान पर काम करता था । उसको शराब पीने की बुरी लत लग गयी थी। उसके पापा ने इसके लिये कई वार उसे डांटा भी था । जब वह अपने पापा से पैसे मांगता था तो वह पैसे नहीं देते थे वल्कि उसको डांटते व गाली देते थे । इसलिये वह पिछले पांच छः दिनों से दुकान पर भी नहीं जा रहा था । उसके पिता लटूर सिंह ही दुकान पर सोते थे ।

20 अक्टूबर को उसने कुछ ज्यादा शराब पी ली थी। रात को करीब 11 बजे वह अपने दोस्त की मोटरसाईकिल पेट्रोल पंप पर खड़ी करके दुकान पर आया । उसके पिता वरावर वाली दुकान पर बैठे थे । उसने दुकान के वाहर रखा जैक उठाकर अन्दर दुकान में रखा था । उसके पिता ने उसको शराब के नशे में देखकर डांटना शुरू कर दिया

जिससे पिता पुत्र के बीच कहासुनी ओर झगड़ा शुरू हो गया । वह झगड़ा करते हुये अपने पिता के साथ दुकान के अन्दर आ गया । वहां पर उसके पिता लटूर सिंह ने दुकान में रखी लोहे की रॉड उसको मार दी । जिस पर उसने गुस्से में आकर अपने पिता से वही लोहे की रॉड (टायर लीवर) छीनकर अपने पिता लटूर सिंह के सिर में मार दी । जिससे उनका सिर फट गया और खून निकलने लगा और जमीन पर गिर पड़े ।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21392 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =