Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: पेपर पेंटिंग ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

Muzaffarnagar News: शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज शाहपुर, में आजादी के अमृत महोत्सव तथा चौरी चौरा जनक्रांति के १०० वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर योजना के अनुसार ’कैनवास पर पेपर पेंटिंग ब्लॉक स्तरीय आयोजन ’शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज ’ में किया गया

जिसमें विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र, पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यअतिथि एवं पर्यवेक्षक, वीरेंद्र सिंह प्रधानाचार्य ,राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया गया..कार्यक्रम में राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज शाहपुर, प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, और सहायक अध्यापक सुनील कुमार, स्वामी कल्याण देव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती मंजुला मलिक,शाहपुर कन्या इण्टर कॉलेज ,शाहपुर की शिक्षिकाए जयवंती हाई स्कूल शाहपुर की शिक्षिकाएं उपस्थित रही।कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्या उषा अस्थाना जी किया गया।

प्रतियोगिता का परिणाम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर, द्वितीय स्थान -स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर, मुज़फ्फरनगर ने प्राप्त किया।

विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा… प्रधानाचार्या श्रीमती उषा अस्थाना जी और प्रबंधक श्री अरविंद गुप्ता जी, और अध्यक्ष श्री अजय भार्गव जी द्वारा जी द्वारा अतिथियों का अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + fifteen =