Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: समाधान दिवस पर एडीजी ने सुनी समस्याएं

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। थाना समाधान दिवस पर नई मन्डी कोतवाली पहुंचे एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने नागरिकों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनका समाधान कराया।

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के द्वितिय एवं चतुर्थ शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। जिसका उददेश्य थाना स्तर पर पुलिस विभाग एवं जमीनी विवाद आदि विभिन्न समस्याओ का यथाशीघ्र समाधान कराना है। आज नई मन्डी कोतवाली मे थाना समाधान दिवस के अवसर पर पहुंचे एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने नागरिको की समस्याओ को सुनकर उनका समाधान कराया।

इस दौरान समाधान दिवस पर मौजूद अधिकारियो को निर्देशित करते हुए एडीजी राजीव सब्बरवाल ने कहा कि जन समस्याओं का प्रमुखता पर समाधान होना चाहिए।

ताकि पीडित व्यक्ति को अपनी समस्या के लिए अधिकारियों/विभाग के चक्कर ना काटने पडे। यहीं थाना समाधान दिवस की सार्थकता है। इस दौरान एडीएम प्रशासन अमित कुमार,एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय,एसडीएम सदर दीपक कुमार,सीओ ननई मन्डी हिमांशु गौरव तथा इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली पंकज पंत आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =