उत्तर प्रदेश

Bhadohi News: नकली पिस्टल दिखा धमका कर मोबाइल छीनने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

Bhadohi News: मुखबिर से सूचना मिली थी कि सरायकेला गुदड़ी मार्केट में दो संदिग्ध व्यक्ति थानाक्षेत्र के उपरौठ नहर स्थित सरकारी बीयर की दुकान के पास बैठे हैं। इस सूचना पर सत्यापन व कार्रवाई के लिए प्रभारी निरीक्षक सदानंद सिंह मय हमराहियों उपनिरीक्षक अजय कुमार मिश्र, कांस्टेबल सुनील सिंह, शेराफुल हसन, अबरार अहमद, प्रकाश, अजय प्रजापति पुलिस बाजार पहुंचे तो दोनों अभियुक्त भागने लगे। पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया (mobile chor giraftaar)।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम धीरज दूबे पुत्र लल्लन दूबे व कार्तिक दूबे पुत्र पप्पू उर्फ मनोज दूबे निवासीगण ग्राम उपरौठ थाना औराई हैं। पूछताछ के बाद अभियुक्त धीरज दूबे ने बताया कि हम दोनों ने कई बाइकें चोरी की हैं। जिसे हम सभी अपने घरों में छिपाकर रखे हैं।

अभियुक्त धीरज दूबे ने बताया कि मैं डीपीआरओ ज्ञानपुर की गाड़ी चलाता हूं अक्सर कार्तिक मुझे मिलता है। हम लोग साथ में शराब पीते हैं तथा ज्ञानपुर गोपीगंज माधव सिंह घोसिया औराई भदोही वकील आदि स्थानों पर अकेला व्यक्ति देखकर उसका मोबाइल इसी बरामद नकली पिस्टल दिखाकर छीन कर भाग जाते हैं। यह काम कार्तिक करता है। उसका सहयोग मैं गाड़ी चला कर करता हूं।

धीरज ने यह भी बताया कि हम लोग बाइकों की भी चोरी करते हैं, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर निगाह लगाए रहते हैं जैसे ही कोई व्यक्ति अपनी बाइक खड़ी करके किसी दुकान पर सामान लेने जाता है।

मौका पाकर हम लोग मास्टर चाबी लगाकर उनकी बाई चोरी कर लेते हैं और कुछ दिनों तक अपने घरों में छुपा कर रखने के बाद उनके नंबर प्लेट बदलकर चलाते हैं अथवा फर्जी कागज बना कर भेज देते हैं। बरामद बाइकों में औराई तहसील गेट से नौ अक्टूबर को चोरी गई हीरो स्प्लेंडर यूपी 66 एल 1193 काले रंग की हरी पट्टी तथा दूसरा वाहन अपाचे आरटीआर 160 सीसंसी नीले रंग की वाहन संख्या यूपी 66 ई 6610 विकास भवन ज्ञानपुर से चोरी की थी। अभियुक्तों पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − eleven =