Muzaffarnagar News: बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान का प्रचार, पोस्टर व पम्फलेट का वितरण
Muzaffarnagar News:शाहपुर। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज शाहपुर में डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति (प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट पीठ) जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को उनकी सुरक्षा व उपयोग हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर्स १०१ फायर ब्रिगेड,१०२ स्वास्थ्य (राष्ट्रीय एम्बुलेंस) सेवा, १०८ एम्बुलेंस सेवा,११२ पुलिस आपातकालीन सेवा,१८१ महिला हेल्पलाइन, १०७६ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,१०९० वुमन पॉवर लाइन,१०९८ चाइल्ड लाइन व बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
जनजागरूकता कार्यक्रम मे हेल्पलाइन प्रश्नोत्तरी मे सफल छात्राओं अवनी, लक्ष्मी व सरिता को फूल माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया गया एवं श्रीमती रिंकी रानी को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे उपस्थित सभी छात्राओं को हेल्पलाइन नम्बर्स व बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ के पोस्टर वितरित किए गए। कार्यक्रम मे श्रीमती रिंकी रानी,श्रीमती शिवानी अरोरा, विशाखा, मीनाक्षी, आँचल, पूजा, तनु व अन्य स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम मे छात्रा शबनूर का सहयोग रहा।

