Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चोरी की बाइकों सहित तीन दबोचे

3 2 |मुजफ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधों पर रोकथाम व अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान विशेष के तहत बुढ़ाना पुलिस ने शातिर वाहन चोर/लूटेरे अभियुक्तों की धर पकड़ हेतु चैकिंग अभियान चलाया हुआ था। पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित पे्रसवार्ता के दौरान एसपी क्राइम रामभुवन चैरसिया ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि बुढाना कोतवाली पुलिस ने मुठभेड के दौरान ०३ शातिर वाहन चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अमन पुत्र पंकज शर्मा निवासी मोहल्ला पूर्वी पछाला कस्बा व थाना बुढ़ाना मुज़फ्फरनगर, ललित पुत्र मुकेश निवासी ग्राम नगवा अटाली थाना बुढ़ाना मुज़फ्फरनगर, अमित उर्फ छोटू पुत्र निरंजन निवासी ग्राम शफीपुर थाना बुढ़ाना मुज़फ्फरनगर शािम है। गिरफ्तार अभियुक्तों से ०२ तमंचे ३१५ बोर, ०२ जिंदा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर ०७ चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुआ है।

फरार अभियुक्तों लाखन सोम पुत्र नामालूम नि० सलावा थाना सरधना मेरठ, कपिल पुत्र नामालूम नि० मुल्हैडा थाना सरधना मेरठ, विनय पुत्र विनोद नि० ग्राम विटावदा थाना बुढाना मु०नगर शामिल है। गिरफ्तार करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिह थाना बुढाना, उ०नि० जितेन्द्र सिहं यादव थाना बुढाना, उ०नि० राकेश कुमार शर्मा, उ०नि० सुरेन्द्र सिंह, उ०नि० जयवीर सिह, का०८८ सतीश कुमार, का०३५८ जीत सिह, का०८९५ सुनील कुमार थाना बुढाना, का०१०७४ विपिन राणा, का०१५९६ नितिन कुमार, का० चा० गौरव कुमार शामिल रहे।

 

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk