Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

बच्चे की हत्या से सनसनी-सिर कटी लाश मिली

1 1 1 |मुजफ्फरनगर। क्षेत्र के गांव सिखेडा मे करीब 12 वर्षीय बच्चे का शव जंगल मे पडा होने से ग्रामीणो मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाने के साथ मामले की छानबीन शुरू की।
जानकारी के अनुसार सिखेडा थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बिहारी निवासी 12 वर्षीय अबुजर बीती शाम अचानक कही ंगायब हो गया था। बच्चे के पिता निसार ने ग्रामीणो के साथ थाने जाकर पुलिस को इस हादसे की सूचना भी दी थी। पुलिस ने इस सम्बन्ध मे मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की कि इसी बीच आज लापता हुए १२ वर्षीय बच्चे की लाश आज जंगल में पड़ी मिलने से कोहराम मच गया।

बच्चे की गर्दन काट कर हत्या की गई थी। घटना की सूचना पाकर मौके पर अनेक ग्रामीण एकत्रित हो गये। इस दौरान ग्रामीणां में रोष दिखाई दिया।
सिखेड़ा क्षेत्र के बिहारी निवासी १२ वर्षीय अबुजर कल शाम से गायब हो गया था जिसकी सूचना मर्तक बच्चे के पिता निशार ने थाने में दी थी सूचना के आधार पर सिखेड़ा पुलिस ने ग्रामीणों की साथ मिलकर तलाश की लेकिन बच्चे का कल कोई सुराग नहीं लगा था आज फिर ग्रामीणों ने जंगल में तलाश की तो बिहारी के जंगल में नाले के पास के खेत में १२ वर्षीय बच्चे की सिर कटी लाश मिली

जिसे देखकर ग्रामीणों में काफी रोष फैल गया ग्रामीणों व परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पाकर कई थानों की फोर्स एस एस पी अभिषेक यादव एस पी सिटी सतपाल अंतिल व सीओ मंडी समेत काफी संख्या में फोर्स मौजूद रहा एस एस पी ने पुलिस टीम को जगलो में तलाशी के लिए लगाया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी बच्चे के शव के पास से एक रस्सी भी मिली है वहीं एस एस पी अभिषेक यादव ने घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही है वहीं पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk