Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

रोडवेज बस परिचालक की मौत  

मुजफ्फरनगर। सवारियों को बैठाते अचानक गिर जाने से रोडवेज बस परिचालक की मौत हो गई। इस दुखद हादसे से रोडवेजकर्मियो मे शोक छा गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र के अंर्तगत महावीर चौक पर आज दोपहर उस समय लोगो का जमावडा लग गया कि जब महावीर चौक के समीप मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रही बस रोककर सवारी बैठाते वक्त अचानक गिर जाने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। बस परिचालक के लहुलुहान हो जाने से वहां मौजूद भीड मे हडकम्प गया।

इस दौरान लोगो का जमावडा लगा देख मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरन्त ही एम्बूलैन्स की मदद से गंभीर रूप से घायल बस परिचालक सुरेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसने उपचार से पूर्व ही दम तोड दिया। पुलिस व रोडवेज अधिकारियो ने इस हादसे की सूचना परिजनो को दी। जैसे ही परिजनो को यह दुखद समाचार मिला तो घर मे कोहराम मच गया।

रोते बिलखते परिजन व कुछ अन्य लोग मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। इस दुखद हादसे से रोडवेजकर्मियो मे शोक छाया हुआ है। महावीर चौक के समीप आज दोपहर हुए हादसे की नागरिको मे चर्चा होती रही कि सवारियो को बैठाने की होड मे अक्सर बस परिचालक आपस मे उलझ जाते हैं अथवा हादसे का भय बना रहता है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk