दक्षिण भारत में आतंकी हमले की आशंका
सेना के दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने कहा है कि उन्हें ऐसी जानकारी मिली है कि देश में आतंकी हमला हो सकता है। उन्होंने कहा, ‘हमें जानकारी मिली है कि दक्षिणी भारत में आतंकी हमला हो सकता है। गुजरात के सर क्रीक से कुछ नाव बरामद की गई हैं। आतंकी और विरोधी तत्वों की हर मंशा को नाकाम करने के लिए हम सावधानी बरत रहे हैं।’ पाकिस्तान की सेना ने अगस्त में गुजरात के पास सर क्रीक क्षेत्र में एसएसजी कमांडो तैनात किए थे। वहीं, 30 अगस्त को खुफिया एजेंसियों ने भी आतंकियों और पाक कमांडो के समुद्री रास्ते से गुजरात में घुसपैठ करने का अलर्ट जारी किया था।
Lt Gen S K Saini, GOC-in-C, Army Southern Command: We've inputs that there may be a terrorist attack in southern part of India. Some abandoned boats have been recovered from Sir Creek. We're taking precautions to ensure that designs of inimical elements & terrorists are stalled. pic.twitter.com/p2gs24pAN8
— ANI (@ANI) September 9, 2019
लेफ्टिनेंट जनरल सैनी ने कहा कि बढ़े हुए खतरे की आशंका को देखते हुए सरक्रीक इलाके में सेना ने उपाय किए हैं।केरल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) लोकनाथ बहेरा ने इस मामले में कहा है कि राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘सेना द्वारा दी गई आतंकी हमले की चेतावनी के चलते राज्य के सभी जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य भर की पुलिस को सार्वजनिक स्थानों पर सतर्कता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है।’
Loknath Behera, Kerala Director General of Police (DGP): An alert has been issued to all districts of the state, following Army's warning of a terror attack. Police across the state have been directed to maintain vigil at public places. pic.twitter.com/3zmu6CCIaa
— ANI (@ANI) September 9, 2019
लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने बताया कि सेना को गुजरात के पास समुद्र में भारत और पाकिस्तान को बांटने वाले सर क्रीक क्षेत्र में कुछ संदिग्ध नाव मिली हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है क्या आतंकी इन्हीं नाव से भारत में आए हैं या यहां रुके थे।

