Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पुलिस मुठभेड में दो बदमाश दबोचे  

मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों केा गिरफ्तार कर लिया। बुढ़ाना क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शाहपुर पुलिस सोमवार रात करीब साढ़े ११ बजे शामली मार्ग पर मीरापुर गांव के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया।

बदमाश उपनिरीक्षक गजेन्द्र को टक्कर मारकर फायरिंग करते हुए भागने लगे। बाइक की टक्कर से उपिनरीक्षक और गोली लगने से कांस्टेबल राजीव घायल हो गया।उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश भी गोली लगने से घायल हो गये।

घायल बदमाशों ने अपना नाम अमजद और सादाब बताया हैं। उन्होंने बताया गिरफ्तार अमजद टॉप टेन अपराधी है। उनके पास से दो तमंचे, कुछ कारतूस और बाइक बरामद की गई है। बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में २४ से अधिक मामले दर्ज हैं । घायल बदमाशों और पुलिसकर्मियों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस काफी समय इन बदमाशों की तलाश कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21905 posts and counting. See all posts by News-Desk