Muzaffarnagar News: ऑल इंडिया मुत्ताहिदा महाज ने दिया ज्ञापन
Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मुत्ताहिदा महाज से जुड़े लोगों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी द्वारा एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा की देश के राज्य त्रिपुरा में गत कई दिनों से असामाजिक तत्वों द्वारा मुसलमानों के मकानों दुकानों में मस्जिदों में तोड़फोड़ व आगजनी की घटनाएं हो रही है
जो कि एक पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा है और राज्य सरकार व प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है ऐसा लगता है कि वह कुंभकरण की नींद में सो रहा है जिसकी वजह से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और हजारों मुसलमानों पलायन को मजबूर हो रहे हैं वहां की खबरें तक नहीं दिखाई नहीं जा रही
जबकि जुलुम व सितम का सिलसिला जारी है मुसलमानों को खुलेआम निशाना बनाया जा रहा है वहां की सरकार मुसलमानों में उनकी संपत्ति की सुरक्षा करने में नामक साबित हुई है दरअसल जब भी देश में असामाजिक तत्वों को मौका मिलता है वह मुसलमानों पर जुल्म की हदें पार कर जाते हैं क्योंकि बहुसंख्यक वर्ग के सामने अल्पसंख्यक वर्ग को दुश्मन के तौर पर पेश कर जाते हैं
क्योंकि बहुसंख्यक वर्ग के सामने अल्पसंख्यक वर्ग को दुश्मन के तौर पर पेश किया जा रहा है और सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का नारा देने वाली केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी रहती है अतरू महाज महामहिम से मांग करता है कि राज्य सरकार को निर्देशित किया जाए कि वह फौरी तौर पर तिरूपुरा के हालात पर काबू पाए और जो भी हिंसा के जिम्मेदार हैं
उन पर सख्त कार्यवाही की जाए और अल्पसंख्यक वर्ग की जान व माल की रक्षा की जाए हम आपके आभारी रहेंगे। ज्ञापन देने में अध्यक्ष शाहनवाज आफताब महबूब आलम एडवोकेट फैजल खान एडवोकेट हाजी मुनव्वर हसन एडवोकेट हाफिज गुफरान मौलाना गुलजार कासमी अमीर फैसल मुजफ्फर खान रोनक अंसारी सैयद अली मेहंदी अकबर शाह आलम खुर्रम उस्मानी मोहम्मद असद आदि लोग मौजूद रहे।

