Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गाँव बरवाला में भारतीय योग संस्थान के नये निःशुल्क योग साधना शिविर का हुआ आयोजन

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। सरदार पटेल की जयंती पर गाँव बरवाला में भारतीय योग संस्थान के नये निःशुल्क योग साधना केंद्र का उद्घाटन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने किया ।

इस अवसर पर योग के नैशनल खिलाड़ी एवं संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि यज्ञ और योग भारतीय संस्कृति के प्राण हैं ।संस्थान योग कें संरक्षण और संवर्धन के लिए सन १९६७ से देश विदेश में योग के निःशुल्क योग साधना केंद्र संचालित कर रहा है ।

संस्थान अब युवाओं और किशोर बालक एवंबालिकाओं को योग के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है ।योग ही मात्र एक ऐसी विधा है जिससे बालकों का शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है ।समाज में योग के द्वारा ही सकारात्मक परिवर्तन सम्भव है। रामफल कश्यप ने कहा कि योग का अर्थ होता है जोडना ।योग से ही आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है ।

यशपाल बरवाला ने कहा कि योग करने वाले व्यक्ति के दुर्गुण स्वतः नष्ट हो जाते हैं और उसके अंदर सदगुणो का विकास होता है क्षेत्रीय प्रथान राजीव रघुवंशी ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य घर घर तक योग को निःशुल्क पहुंचाना है ।उसी कड़ी में आज गाँव बरवाला में दूसरे योग केंद्र की स्थापना की गई ।

जिसका केंद्र प्रमुख योगेश कुमार को नियुक्त कर संस्थान का बैनर निःशुल्क भेंट किया गया ।इस अवसर पर योगाचार्य सुरेन्द्र पाल सिंह आर्य, क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी, यशपाल बरवाला, रामफल कश्यप, नन्दकिशोर ,केंद्र प्रमुख अनंगपाल, सोमपाल, बॉबी,रविकांत स्वामी, वासु चौधरी व काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 12 =