Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: किसान यूनियन में नई जिम्मेदारी मिली

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। किसान यूनियन की एक मीटिंग मुजफ्फरनगर ग्राम शेर नगर में आरिफ चौधरी के निवास पर आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षत समाजसेवी हाजी इकबाल ने की और संचालन यामीन चौधरी ने किया किसान यूनियन संगठन का विस्तार जारी है

आज भी मीटिंग के बाद कई लोगों को संगठन के सदस्यता दिलाने के साथ साथ अहम जिम्मेदारी सौंपी गई आज आरिफ चौधरी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया वह गुल्ली बाबा को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई इनके साथ साथ बहुत से लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई

मंडल अध्यक्ष महबूब अंसारी ने मीटिंग को खिताब करते हुए कहा कि हमें अपनी लड़ाई इस तानाशाह सरकार के खिलाफ खुद लड़नी है अब किसान जागरूक हो गया है और आने वाले चुनाव में हमें इसका पूरी तरह से बहिष्कार करना है जो सरकार किसानों और मजदूरों की नहीं हो सकती

वह किसी की नहीं हो सकती गुली बाबा व आरिफ चौधरी ने कहा कि संगठन ने जो हमें जिम्मेदारी दी है हम उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे किसान और मजदूरों की आवाज हमेशा उठाते रहेंगे और हम अपने कार्यों से कभी पीछे नहीं हटेंगे

इस मौके पर यामीन चौधरी प्रदेश महासचिव नफीस अहमद मीडिया प्रभारी कारी शाहिद हुसैनी मीडिया प्रभारी (उर्दू)रहीस राव जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रति ठाकुर प्रवीण कुमार नगर सचिव हारुन अंसारी युवा नेता हाजी इरफान अंसारी गुलजार सलमानी नौशाद सलमानी डॉक्टर जाहिद डॉक्टर फरीद भाई सलीम भाई बाबू चौधरी इस्लामु चौधरी शाहबुद्दीन फरमान मलिक ग्राम अध्यक्ष इस्तकार अंसारी युवा जिला महासचिव शकील मलिक कार्यकर्ता अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21209 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =