वैश्विक

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए: Baba Ramdev, PM मोदी से कानून लाने की अपील

Baba Ramdev ने रविवार को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की अपनी मांग फिर से दोहराई। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम द्वारा आयोजित दो दिवसीय गो महासम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)और गृहमंत्री Amit Shah को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाला कानून लाना चाहिए। रामदेव ने कहा कि पतंजलि पीठ हमेशा ‘गो संरक्षण’ अभियान में सबसे आगे रहा है।

योग गुरु की इसी मांग को लेकर यूजर्स एक बार फिर से उन्हें पेट्रोल और ब्लैक मनी को लेकर ट्विटर पर घेरने लगे। एक यूजर  ने कहा- यह बहुत बड़ा मुद्दा और बड़ी खबर है कृपया इस मांग पर अपना पूरा ध्यान दें… बाबा में ईंधन की कीमतों को कम करने के लिए कहने की हिम्मत नहीं है लेकिन गाय को राष्ट्रीय पशु के रूप में चाहते हैं।

एक अन्य यूजर ने बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा- आपने यह भी कहा था कि वे काला धन वापस लाएंगे और पेट्रोल के दाम कम करेंगे…मोहम्मद अकबर ने लिखा- घोषित कर दें सर, कोई समस्या नहीं है…लेकिन आपने पेट्रोल वाला ट्वीट डिलीट कर दिया।

बता दें कि कांग्रेस सरकार के वक्त बाबा रामदेव ने कहा था कि अगर कालाधन वापस आ जाएगा तो पेट्रोल 30 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इन दिनों जब तेल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है तब योग गुरु को लोग उनके इस बयान को याद दिलाने लगे।

इसके बाद रामदेव ने अपने बयान से यू-टर्न लेते हुए आर्थिक चुनौतियों के नाम पर सरकार का बचाव करने लगे। इतना ही नहीं कुछ दिन पहले ही बाबा रामदेव ने पेट्रोल और ब्लैकमनी वाला ट्वीट भी डिलीट कर दिया है।

P.K. Tyagi

प्रमोद त्यागी (अधिवक्ता) विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय स्तर के समिति सदस्य हैं। वे टीम समन्वय, प्रकाशित समाचार सामग्री, और भविष्य की संबद्धता/पंजीकरण के लिए जिम्मेदार हैं। सामाजिक न्याय, सांस्कृतिक जागरूकता और धार्मिक समन्वय के प्रति प्रतिबद्ध, पूर्व संपादक के रूप में, उन्होंने समाचार सामग्री की गुणवत्ता और सटीकता सुनिश्चित की है।

P.K. Tyagi has 116 posts and counting. See all posts by P.K. Tyagi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − two =