Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: अर्न्तजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अर्न्तजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए अलग अलग स्थानों से चोरी किये गये 16 वाहनों सहित तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते जनपद में अपराधों पर रोकथाम व विभिन्न मामलों में वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ सिटी कुलदीप कुमार के निर्देशन में तथा इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन बिजेंद्र सिंह रावत की मौजूदगी में पुलिस टीम ने उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बदमाशों पर अंकुश लगाने का काम किया है। आज रिजर्व पुलिस लाइन के सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में वाहन चोर गिरोह के सदस्य बदमाशों को पकड़ने का काम किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने ०१ नवम्बर २०२१ को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा ०३ अंतरजनपदीय वाहन चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे व निशानदेही से चोरी के १६ वाहन बरामद किये गये हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार किये गये अभियुक्त जनपद मुजफ्फरनगर व आस-पास के जनपदों से वाहन चोरी करते थे तथा वाहनों को पार्किंग व अस्पताल जैसी भीडभाड वाली जगह पर खड़ा कर देते थे। पुलिस चौकिंग समाप्त होने के पश्चात अभियुक्त वाहनों को दूसरी जगह छिपा देते थे। अभियुक्त वाहनों की नम्बर प्लेट बदलकर दूर-दराज के गांव में मांग के अनुसार ०५ से ०७ हजार रुपये की मामूली कीमत पर बेच देते थे।

इससे उनको आसानी से ग्राहक भी मिल जाते थे और पैसे भी प्राप्त हो जाते थे। उन्होंने बताया कि इस कार्यवाही में गिरफ्तार किये गये शातिर वाहन चोर अभियुक्तों में अलकित पुत्र सुकेन्द्र और सूरज पुत्र धीर सिंह निवासीगण अटेरना थाना सरधना, मेरठ तथा विपिन पुत्र धर्मपाल निवासी भमोरी थाना सरधना, मेरठ शामिल हैं।

एसपी सिटी ने बताया कि इन बदमाशों से १६ चोरी की मोटरसाइकिल-विभिन्न कम्पनी की बरामद करने के साथ ही पुलिस ने तलाशी के दौरान ०२ तमंचे मय ०५ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर एवं ०१ चाकू भी बरामद किया गया है।

एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने जनपद मुजफ्फरनगर में अमेजन डिलीवरी मेन की बाइक चोरी की थी। बाइक के साथ ही ०२ मोबाइल फोन, ब्लूटूथ ईयरफोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। यह सभी सामान अमेजन डिलीवरी मेन का ही चोरी हुआ था। जोकि उसकी बाइक के बैग में था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त विपिन पर वाहन चोरी, गैंगस्टर जैसी धाराओं में आधा दर्जन से अधिक अभियोग दर्ज हैं, विपिन के साथ ही उसके अन्य साथी बदमाशों के खिलाफ भी आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्यवाही के दौरान इन बदमाशों के दो साथी वाहन चोर फरार हो गये, उनकी तलाश में पुलिस टीमों के द्वारा दबिश दी जा रही है।

प्रेस वार्ता में सीओ सिटी कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह रावत व अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे। आरोपियों को पकडने वाली टीम में इंस्पैक्टर सिविल लाइन विजेंद्र सिंह रावत, सब इंस्पैक्टर बचन िंसह अत्री, सब इंस्पैक्टर कौशल गुप्ता, सब इंस्पैक्टर पवनदीप शर्मा, सब इंस्पैक्टर मोहित कुमार, का. सौरभ कुमार, कां. विकास तोमर, कां. सौरभ कुमार शामिल रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + five =