Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: गांव काकडा में चौकी प्रभारी पर हमला कर किया घायल

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। गांव में दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना मिलने पर सिपाही को साथ पहुंचे सब इंस्पैक्टर पर हमला कर उन्हे घायल कर दिया।इस दौरान चौकी प्रभारी दरोगा के साथ पहुंचे सिपाही ने भागकर अपनी जान बचाई और थाने को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस में हड़कम्प मच गया और तुरंत ही पुलिस बल गांव के लिए रवाना हो गया।

पुलिस ने भागदौड कर हमलावर आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा दबिशे दी जा रही है।जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकडा में कल्लू नामक व्यक्ति की अपने ही पडौसी से विवाद के कारण रंजिश चल रही है। दीपावली के दिन आतिशबाजी छुड़ाने को लेकर कल्लू की फिर से अपने पडौसी से कहासुनी हो गई थी।

दोनों के बीच गाली गलौच होने पर किसी ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद ही हरसौली चौकी प्रभारी उप निरीक्षक हरीश कुमार सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को डांट डपटकर मामला शांत कर दिया था। पुलिस स्थिति संभालने के बाद गांव से वापस लौट आई थी। बताया गया है कि पुलिस के लौटने के बाद फिर से दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया।

सूचना मिलने पर उप निरीक्षक हरीश कुमार बाइक पर ही एक सिपाही को साथ लेकर गांव में जा पहुंचे। जिस समय वह गांव में मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चल रहे थे। बीच बचाव के लिए दरोगा भी झगड़े के बीच ही कूद पड़े। इसी बीच आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया जिसमें सब इंस्पैक्टर घायल हो गये जबकि सिपाही ने किसी प्रकार मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

सिपाही ने चौकी पर पहुंचकर साथी पुलिसकर्मियों को इस मामले से अवगत कराया। गांव हरसौली में पुलिस पर हमले की सूचना से साथी पुलिसकर्मी में हड़कम्प मच गया और पुलिसबल तुंरत ही गांव के लिए कूच कर गया। वहीं दूसरी ओर गांव में यह अफवाह फैल गई कि दरोगा को मकान में बंद कर पिटाई गई है। दरोगा पर हमले की सूचना से पुलिस में भी हड़कम्प मच गया।

पुलिस फोर्स के साथ थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिरोही भी गांव में पहुंचे और घायल दरोगा को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं मौके से कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। थाना प्रभारी अभिषेक सिरोही ने बताया कि दरोगा को घेर कर पीटने की खबर गलत है। मामला दो पक्षों में आतिशबाजी को लेकर हुए विवाद का है। दोनों पक्षों में झगड़ा चल रहा था, सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी दरोगा हरीश कुमार ने बीच बचाव का प्रयास किया और इसी प्रयास के दौरान उनको भी चोट आ गई है।

उनके सिर पर डंडा लगने के कारण वह लहुलुहान हो गये। इस मामले में हमलावर आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसको जेल भेजा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों में काफी दिनों से रंजिश चल रही है।

करीब चार पांच दिन पहले भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और उनके खिलाफ शांतिभंग की धारा में कार्यवाही की गयी थी। बीती रात फिर से दोनों पक्ष भिड़ गये थे। इसी दौरान बचाव करने में दरोगा घायल हुए हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − two =