संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar बाजारों में गिफ्ट आईटम, झालर व ड्राइफ्रूटस की जमकर खरीदारी

Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर। दीपावली पर मार्केट में ड्राईफ्रूट्स पैक के साथ ही चॉको पैक व काजू बर्फी पैक की जमकर खरीदारी की गई। मावा मिष्ठान के स्थान पर लोगों ने गिफ्ट पैक को वरीयता दी, जिसके चलते बड़े मिष्ठान विक्रेताओं के यहां भी गिफ्ट पैक बेचे गए।
दीपावली पर अमूमन मावा मिष्ठान की खरीदारी का चलन रहा है, लेकिन मावा में मिलावट की आशंका के चलते गिफ्ट पैक का रुझान लोगों में बढ़ा है। यही कारण है कि अब बड़े मिष्ठान विक्रेता भी अपने यहां गिफ्ट पैक रखने लगे हैं।

छोटी दीपावली पर भी मावा मिष्ठान के सापेक्ष गिफ्ट पैक की बिक्री अधिक रही। इसके साथ ही बिना मावा की मिठाई भी खासी पसंद की गई। शहर के भोपा रोड स्थित श्रीमदन संस के मालिक रचित सिंघल ने बताया कि लोगों के रुझान को देखते हुए उनके यहां इस बार काजू बरफी-बतीशा का नया पैक बनाया गया था, जिसे लोगों द्वारा हाथोंहाथ लिया गया।

इसके अलावा, रसभरी के गिफ्ट पैक की भी जबरदस्त डिमांड रही। वहीं, इससे इतर बिस्किट व नमकीन के साथ ही चॉकलेट गिफ्ट पैक भी लोगों द्वारा खरीदे गए।

एक नामी कंपनी के जनपद डिस्ट्रीब्यूटर राजीव कुमार गर्ग ने बताया कि मार्केट में चॉको-डिलाइट और चॉको-लक की जबरदस्त डिमांड रही। इसके साथ ही काजू बिस्किट और काजू-बादाम नमकीन गिफ्ट पैक की भी जमकर खरीदारी की गई।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 409 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + seventeen =