Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: उद्योग व्यापार संगठन रजि की आकस्मिक बैठक, प्रवीण कुमार उर्फ पीटर की गिरफ्तारी की निंदा

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक आकस्मिक बैठक कैम्प कार्यालय कुंदनपुरा पर आयोजित की गई,बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल व नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा तीन बार सभासद चुने गए प्रवीण कुमार उर्फ पीटर की गिरफ्तारी की निंदा की गयी, एवं नगर पालिका सभासदों के पूर्ण समर्थन की बात कही गई।

प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि हम नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हैं कि उनके द्वारा अपने सभासद को जेल में मिलकर उनका हौसला बढ़ाया गया क्योंकि सभासद द्वारा कोई गुनाह नहीं किया गया था सभासद द्वारा नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने की मांग की गई थी जो बेहद जरूरी भी है।

बैठक में सरदार बलविंदर सिंहपवन वर्मा,भूरा कुरेशी,शिवकुमार सिंघल, तरुण मित्तल,अनिल सिंघल,गौरव जैन,पवन अग्रवाल,कार्तिक गोयल,सुशील सिंघल,ओमवीर चौधरी, आदि सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

प्रवीण पीटर से मुलाकात की

मुजफ्फरनगर। नगर स्वास्थ्य अधिकारी से झगडे के आरोप मे जिला कारागार मे बन्द सभासद प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर से जिला कारागार पहुंच कर वार्ड सभासद विकल्प जैन तथा सभासद रहुल पंवार सहित करीब एक दर्जन सभासदों ने प्रवीण पीटर से मुलाकात की। बताया जाता है कि उक्त सभी सभासदो ने प्रवीण पीटर को इस प्रकरण मे समझौते का आश्वासन दिया।

उल्लेखननीय है कि बीते दिनो नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक के दौरान किसी बात को लेकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी से दक्षिणी कृष्णापुरी क्षेत्र के वार्ड सभासद प्रवीण मित्तल उर्फ पीटर की तीखी झडप हो गई थी।

हंगामा होने पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सभासद पीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद से यह मामला चर्चाओ मे बना हुआ है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − four =