उत्तर प्रदेश

Jaunpur News: हिन्दू युवती संग मुस्लिम युवक लिव इन रिलेशन में, लव जिहाद से माहौल तनावपूर्ण

Jaunpur News:  मुंगरा बादशाहपुर नगर की एक हिंदू युवती प्रयागराज में पढ़ रही थी। वहीं क्षेत्र के एक मुस्लिम युवक से उसका प्रेम हो गया । तो दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे। विगत 31 अक्टूबर 21 को इसकी जानकारी उनके परिजनों को हुई तो उन्होंने समझाने की कोशिश की। लेकिन दोनों राजी नहीं हुए और एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे।

खबर यह भी है कि एक सप्ताह से हिंदू संगठन एवं परिजन इस मामले पर पुलिस अधिकारियों से बात कर रहे थे। लेकिन मामला हल नहीं हुआ। रविवार को हिंदू संगठनों के कुछ लोग परिजनों के साथ इसे लव जिहाद बताते हुए थाने पहुंच गए। वहां युवक के खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़ गए।

लेकिन सीओ अतर सिंह और प्रभारी थानाध्यक्ष अजय पांडेय ने युवक-युवती के साथ रहने पर हाईकोर्ट के आदेश का हवाला दिया तो हिन्दू संगठन के लोग इस पर बिफर गए और सायंकाल के समय बाजार बंद कराने लगे जिसके कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया।

हिन्दू संगठन के गतिविधियों की जानकारी पुलिस के संज्ञान में आते ही सरकारी महकमें में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। इस मामले पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता का कहना है कि प्रशासन यदि कोई कार्रवाई नहीं करता है तो आर-पार की लड़ाई होगी।

वहीं थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहते है कि दोनों बालिग हैं। मामले को लेकर हाईकोर्ट के दिशानिर्देश भी हैं, आला अधिकारियों के संज्ञान में मामला है।इस मामले में कानून जितना इजाजत देगा पुलिस उससे अधिक कुछ नहीं कर सकती है।

इस घटना को लेकर पुलिस हाईकोर्ट और कानून का हवाला देते जहां अपने बचने का रास्ता निकालने की जुगत में है, वहीं पर हिन्दू संगठन के लोग इस घटना को लेकर गुस्से में है। हिन्दू संगठन के लोग कहते हैं अगर पुलिस कार्रवाई करने से परहेज करेगी तो संगठन कानून को अपने हाथ में लेने को मजबूर हो सकता है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 9 =