Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर औषधियां वितरित की

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar News:डाक्टर सतेन्द्र सिंह प्रदेश महासचिव भारतीय किसान यूनियन चिकित्सा प्रकोष्ट ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भारतीय किसान यूनियन (चिकित्सा प्रकोष्ट)की यूथविग मुजफ्फरनगर द्वारा विगत लगभग एक वर्ष से तीन काले कृषि कानूनो के विरूद्ध गाजीपुर बार्डर पर धरनारत्त किसानो को चिकित्सा सुविधा उप्लब्ध कराने के उद्देश्य से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर औषधियां वितरित की।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (चिकित्सा प्रकोष्ट) के प्रदेश महासचिव डाक्टर सतेन्द्र शिविर के मार्गदर्शन मे आयोजित शिविर मे लगभग २०० किसान भाईयो ने अपने स्वास्थ्य की जांचकर औषधियां प्राप्त की ।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने शिविर मे उपस्थित होकर चिकितसको की सराहना करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर से गाजीपुर बार्डर पर आकर किसान भाईयों को शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य जांचकर औषधियां प्रदान कर बहुत ही पुण्य कार्य किया है।

शिविर मे डाक्टर नफीस अहमद, डाक्टर फरमान अली,डाक्टर मौहम्मद ताजवर,डाक्टर इमरान राव, डाक्टर रविन्द्र , समाजसेवी मौहम्मद गुफरान फारूकी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 9 =