Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नगर पंचायत भोकरहेड़ी में धरना, प्रदर्शन, भूख हड़ताल और काम बन्द हड़ताल 15 से

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। चार साल से नगर पंचायत भोकरहेड़ी में पांच ठेका सफाई कर्मचारी को हटाने और उन्हें ड्यूटी पर ना लेने से नाराज़ सफाई कर्मचारियों के जिलाध्यक्ष ने धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल का नोटिस नगर पंचायत में दिया है।

नगर पंचायत भोकरहेड़ी अमित, साहिल, रवि, दीपाली, कृष्णा कई वर्षा से ठेका सफाई कर्मचारी थे, जिन्हे मात्र ६७०० रूपये प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा था, जबकि शासनादेश के अनुसार १०१०५ रूपये प्रतिमाह वेतन है, उक्त सफाई कर्मचारियों ने जब चेयरपर्सन सरला देवी और चेयरमैन पति रविदत्त से इसका विरोध किया तो उन्होंने पांचों सफाई कर्मचारियों को २ अक्टूबर को बिना नोटिस दिए हटा दिया।

इस सम्बंध मेंजिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन को २० अक्टूबर को ज्ञापन और प्रार्थना पत्र दिया गया था जिस पर कोई प्रभावी ना होने पर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान और महामंत्री मनोज सौदाई एडवोकेट आज नगर पंचायत कार्यालय भोकरहेडी पहुंचे और अधिशासी अधिकारी के नाम सम्बोधित नोटिस दिया परन्तु ई ओ और अध्यक्षा के ना मिलने पर कार्यालय बाबू सुभाष को नोटिस की कॉपी रिसीव कराई।

नोटिस के मुताबिक नगर पंचायत भोकरहेड़ी प्रशासन परआरोप लगाया गया कि जिन ठेका सफाई कर्मचारियों को ६७०० रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा था। शासनादेश के अनुसार न्यूनतम वेतन ३३६ रूपये ८५ पैसे है जिसके अनुसार १०१०६ रूपये वाजिब होता है। दिए नोटिस मे कहा गया कि यदि ठेका सफाई कर्मचारियों का पुराना एरियर का भुगतान और उनकी बहाली नही की गई तो १५ नवम्बर से धरना प्रदर्शन, भूख हड़ताल और काम बन्द हड़ताल की जायेगी।

जिसकी तमाम जिम्मेदारी नगर पंचायत प्रशासन भोकरहेडी की होगी। नोटिस देने वालो में जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान, मनोज सौदाई एडवोकेट, सोनू एडवोकेट, मिलन बिड़ला, शिव कुमार, अमित, रवि, साहिल, ओमबीर, जगदीश, सुनील, सागर, बिजेंद्र, चांद खां, विकास, रवि कुमार, कृष्णा, दीपाली, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 9 =