Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: जिला अस्पताल में अब नहीं है डेंगू व मलेरिया का कोई भी रोगी भर्तीः सीएमओ

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया उन्होंने जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से बातचीत की एवं उनका हालचाल जाना।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ पंकज अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरविंद पवार एवं वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर योगेंद्र तिरखा के साथ जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से उनका स्वास्थ्य का हाल-चाल जानने पहुंचे उन्होंने स्वयं प्रत्येक भर्ती मरीज से बात की , बातचीत के दौरान भर्ती मरीजों द्वारा चिकित्सालय में दी जा रही सेवाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला चिकित्सालय में बुखार पीड़ितों के लिए विशेष रूप से बनाए गए वार्ड में कुल २८ मरीज तथा ४ बच्चे बुखार से ग्रसित होने पर भर्ती किए गए हैं,ये सभी मरीज सामान्य वायरल बुखार से पीड़ित हैं इनमें से कोई भी मरीज डेंगू या मलेरिया से पीड़ित नहीं है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग और सचेत रहें अपने खानपान व साफ सफाई का विशेष रूप से ध्यान रखें तथा मच्छरों से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहने व मच्छरदानी का प्रयोग करें

उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क का सही ढंग से अवश्य प्रयोग करें क्योंकि मास्क के प्रयोग से हम सिर्फ कोरोना बीमारी से नहीं बल्कि अन्य वायरल जैसी बीमारियों से भी अपना बचाव कर सकते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 2 =