फिल्मी चक्कर

इलियाना डिक्रूज को है नींद में चलने की बीमारी

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियान डिक्रूज इस बात को लगभग मान चुकी हैं कि वह रात को नींद में चलती हैं. इलियाना का कहना है कि अगर वह नींद में नहीं चलती हैं तो सुबह उन्हें अपने पैरों में सूजन और जख्म क्यों देखने को मिलते हैं.

https://twitter.com/Ileana_Official/status/1172727205064916995?s=20

इलियाना ने शनिवार को अपनी इसी चिंता को अपने प्रशंसकों संग साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, “मैं अब इस बात को पूरी तरह से मान चुकी हूं कि मैं नींद में चलती हूं..शायद ऐसा ही है क्योंकि सुबह उठने पर जब रहस्यमयी ढंग से मेरे पैरों में सूजन या घाव देखने को मिलते हैं तो इसे समझने का और कोई तरीका नहीं बचता.”इलियाना के इस पोस्ट को पढ़कर उनके प्रशंसकों को उनकी चिंता वाकई में सताने लगी और लोगों ने उन्हें कमरे में एक वीडियो कैमरा लगाने की सलाह दी। हालांकि कुछ फैंस ने इस किस्से को हॉन्टेड या भूतहा भी बताया।

https://www.instagram.com/p/B0YIiCBgYcy/

 

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, “जब आप जागती हैं तो खुद को बिस्तर पर ही पाती हैं या किसी और जगह पर। यदि खुद को किसी और जगह पर पाती हैं तो यह स्लीप वॉकिंग है अन्यथा आप भूतों की शिकार हो सकती हैं।”सके साथ ही आपको बता दें कि इलिया की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रहती है. जहां पहले खबरें थीं कि इलियाना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी कर ली है वहीं अब पिछले जिनों से खबरे हैं कि उनके ब्रेकअप हो चुके है.पहले अक्सर ही साथ में स्पॉट किया जाने वाला ये कपल काफी समय से गुड टाइम स्पेंड करता भी नहीं देखा गया है. हालांकि इन सबके बीच फैंस को इलियाना के आने वाले प्रोजेक्ट्स का काफी बेसब्री से इंतजार है.

 

हॉट इलियाना डीक्रूज

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk