Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

हैैप्पीनेस कोर्स ओर सत्संग से चेहरो पर आई नई मुस्कान

शहर में आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यकर्ताओं ने जगह.जगह  हैैप्पीनेस सत्संग ध्यान और योग के माध्यम से अध्यात्मिक वातावरण की गंगा बहा दी है, बीती रात  आर्यपुरी मोहल्ले मे सुमेरू भवन पर भव्य सत्संग, भजन, संध्या का आयोजन किया गया। रविवार को ही  हैप्पीनेस कोर्स का भी समापन किया गया समाज को योग, ध्यान ,सुदर्शन क्रिया से जोड़ने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग के टीचरों ने हैप्पीनेस कोर्स  मे कई दिनो तक कई क्रियाये कराई  ओर काफी लोगो के चेहरे का तनाव दूर कर उनको नई मुस्कान दी।

 जानकारी के अनुसार आर्ट ऑफ लिविंग की जिला स्तरीय टीम डीडीसी मेंबर, सभी आर्ट ऑफ लिविंग के टीचरों ने जनपद में अध्यात्मिक वातावरण की गंगा बहा दी है और  रविवार को   आर्यपुरी मे भव्य सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें गायको ने एक से बढ़कर एक  भजन गीत गाए कोऑर्डिनेटर संजीव जलोत्रा ने आर्ट ऑफ लिविंग के मिशन समाज सेवा और अध्यात्मिक दर्शन पर विचार व्यक्त किए ।  इसी केन्द्र पर महिला पुरुषों को  हैप्पीनेस कोर्स मे योग और ध्यान के माध्यम से बताया कि वह अपने जीवन को कैसे सुंदर बनाएं उन्होंने अपनी योग कक्षाओं में जीवन को खुशहाल बनाने के बारे में लोगों को बताया ।

कोऑर्डिनेटर संजीव जलोत्रा  ने बताया कि  इस बार संत्सग का आयोजन रोहित सिह ने किया।इस दौरान दोनों ही कार्यक्रमों में कोऑर्डिनेटर संजीव जलोत्रा इंजीनियर राजू त्यागी,ई0ललित शर्मा, धीरज बत्रा,सीमा षर्मा , राजीव जलोत्रा,मुकेश मित्तल पंकज नारंग, पंकज चावला, षिवानी, टीना बत्ररा, विपिन, मुकुल, पूनम शर्मा ,पूनम गोयल, सपना गोयल आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk