Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: युवक से दो लाख रुपये लूटकर फरार हुए बदमाश, सीमा विवाद में उलझी पुलिस

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। बुधवार को बदमाशों ने तमंचे की बट मारकर एक युवक को घायल कर दिया और उससे करीब दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। लूट की सूचना से क्षेत्र में हडकम्प मच गया। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी इसी बीच एसएसपी अभिषेक यादव भी घटनास्थल पर पहुंच गये।

पुलिस ने मामले की जानकारी लेने के साथ-साथ अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सघन चैकिंग, तलाशी अभियान व काम्बिंग शुरू करा दी।प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा खतौली के बैंक मित्र को दो बदमाशों ने बुधवार सुबह डंडा मारकर घायल कर दिया। बदमाश बैंक मित्र से करीब दो लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित ने लूट की सूचना पुलिस को दी, लेकिन थाना जानसठ और खतौली की पुलिस काफी देर तक उनके क्षेत्र में घटना न होने की बात कहकर मामले को टालती रही। बाद में खतौली थाना पुलिस ने स्वीकारा कि लूट की घटना उन्हीं के क्षेत्र में हुई। खतौली के मोहल्ला सैनी नगर निवासी दीपक पुत्र विजयपाल ने बताया कि वह प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में बैंक मित्र है।

बताया कि १० नवंबर की सुबह वह अपने घर से करीब पांच लाख रुपए कैश लेकर गांव चिदौड़ा स्थित बैंक शाखा पर जमा करने जा रहा था। जैसे ही तुलसीपुर और चिदौड़ा गांव के बीच पहुंचा कि दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे बाइक पर चलते ही डंडा मारकर घायल कर दिया। दीपक बाइक से गिरकर घायल हो गए।

इसी बीच बदमाशों ने उससे बैग छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर तमंचे से वार कर किया और नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैंक मित्र से लाखों की लूट से क्षेत्र में दहशत फैल गई। घायल को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, खतौली कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बैंक मित्र को डंडा मारकर उससे करीब दो लाख रुपए की लूट की गई है।

सीमा विवाद में उलझी पुलिस
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण बैंक का सीएससी पॉइंट चलाने वाले युवक से बदमाशों ने चिंदौड़ी के निकट दो लाख रुपये लूट लिए। बताया गया कि युवक द्वारा विरोध करने पर बदमाशों ने उसके सिर में तमंचे का बट मारकर घायल कर दिया।

हीं घटना की सूचना पर खतौली और जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों की पुलिस में सीमा विवाद में उलझ गई।
जानकारी के अनुसार खतौली के मोहल्ला सैनी नगर निवासी दीपक चिंदौड़ी गांव में ग्रामीण बैंक का सेंटर चलाता है। बुधवार सुबह खतौली से बाइक पर सवार होकर वह सेंटर के लिए निकला था। मीरापुर से पहले मोड़ पर बाइक सवार बदमाशों ने दीपक को रोक लिया और नगदी लूट ली।

बदमाशों ने तमंचे की बटों से दीपक के सिर में कई वार किए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे।

पुलिस को मामले की जानकारी दी गईए खतौली और जानसठ पुलिस मौके पर पहुंची।  लेकिन दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21176 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 15 =