वैश्विक

Samajwadi Party और BJP एक ही सिक्के के दो पहलू : Mayawati

बसपा सुप्रीमो Mayawati ने मंगलवार को साफ कह दिया है कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने ये भी कहा कि बसपा पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेगी। Mayawati ने लखनऊ में कहा कि चुनाव के नजदीक आते ही भाजपा और राज्य में अन्य प्रतिद्वंद्वी दल जनता को लुभाने के लिए नाटक कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी Samajwadi Party और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वे सिर्फ चुनाव को हिंदू-मुस्लिम का मामला बनाना चाहते हैं। हमें विश्वास है कि हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा, जैसा हमें 2007 में मिला था।

 Mayawati ने कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए कहा कि यूपी की जनता उनके द्वारा किए गए चुनावी वादों पर विश्वास नहीं करने वाली है। अगर कांग्रेस ने अपने चुनावी वादों का 50 प्रतिशत भी पूरा किया होता, तो वो केंद्र, यूपी और देश के अधिकांश राज्यों में सत्ता से बाहर नहीं होती।

 Mayawati ने ये भी कहा कि सीएम योगी की तरह उनका भी कोई परिवार नहीं है, इसलिए सर्वसमाज ही उनका परिवार है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज ये पार्टी 40 फीसदी टिकट देने की बात कर रही है, लेकिन विधानसभा और लोकसभा में 35 फीसदी महिला आरक्षण तक नहीं दे सकी।

 Mayawati ने सपा और बीजेपी के उन दावों पर चुटकी भी ली, जिसमें सपा ने 400 सीट के बारे में कहा था और बीजेपी ने 300 सीटों की बात की थी। उन्होंने कहा कि इस तरह तो चुनाव आयोग सीटों की संख्या एक हजार कर दे। मायावती ने इन दोनों पार्टियों के दावे को खोखला बताया।

BJP पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि अगर बीजेपी को जनता की चिंता होती तो पेट्रोल-डीजल की कीमत नहीं बढ़ती और महंगाई भी नहीं बढ़ती। उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के कार्यकर्ता मुझे पांचवी बार सीएम बनाना चाहते हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − two =