उत्तर प्रदेश

Lucknow News: केजीएमयू की लैब में हुई पुष्टि, लखनऊ में जीका वायरस के दो मरीज़

Lucknow News: Lucknow  में भी ज़ीका वायरस के दो संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. वेदव्रत सिंह ने भी इस ख़बर की पुष्टि की है।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज अग्रवाल (CMO Dr. Manoj Agarwal) ने बताया कि केजीएमयू द्वारा ज़ीका वायरस के दो केस रिपोर्ट किए गए। जिसके बाद, नगर निगम की नगर मलेरिया इकाई और एनके रोड व चंदन नगर की स्थानीय स्वास्थ्य इकाई ने सघन एंटी लार्वा और फागिंग का कार्य किया।

केजीएमयू लैब द्वारा ज़ीका वायरस के मामलों की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल के निर्देशानुसार नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसके रावत, संचारी रोगों के नोडल अधिकारी डॉक्टर के.पी. त्रिपाठी, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ मिलिंद वर्धन और जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने संक्रमित मरीज़ों का हालचाल लिया। साथ ही, रोगियों को बीमारी से बचाव हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि संक्रमित व्यक्तियों के मिलने के बाद ही स्थानीय स्वास्थ्य इकाई की टीम को तत्काल कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं मानक के अनुसार सैंपल कलेक्शन के निर्देश दिए गए। जिसके मद्देनजर संक्रमित लोगों के संपर्क में आए चार लोगों का सैंपल जांच हेतु केजीएमयू भेज दिया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − one =