फिल्मी चक्कर

Anurag Kashyapकी बेटी Aaliyah Kashyap की बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीरें Viral

Anurag Kashyap की लाडली Aaliyah Kashyap ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम ना रखी हो. लेकिन सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट के जरिए धमाल मचाती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर आलिया कश्यप की फैन-फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से बिल्कुल भी कम नहीं है. आलिया जैसे ही सोशल मीडिया (Social Media) पर अपनी पोस्ट शेयर करती हैं वो सेकंड में वायरल हो जाती है.

हाल ही में आलिया ने इंस्टाग्राम पर बीकानेर वैकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं. दरअसल आलिया अपने बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं.

इंस्टाग्राम पर आलिया कश्यप ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो अपने बॉयफ्रेंड (Aaliyah Kashyap Boyfriend) के संग काफी कोज़ी होती हुई दिखाई दे रही हैं.

आलिया ने इन तस्वीरों के अलावा आउटिंग की फोटो और वीडियो को भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वेकेशन के दौरान आलिया के संग उनके कई फ्रेंड्स भी हैं. आलिया के संग खुशी कपूर भी तस्वीर में नजर आ रही हैं. फोटो में सभी खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो को शेयर करते हुए इस बीकानेर के वैकेशन को आलिया ने बेस्ट एक्सपीरिएंट बताया है. आलिया ने जैसे ही इन फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया फैंस ने अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया.

सिर्फ फैंस ही नहीं सेलेब्स भी उनकी फोटो और वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं और अपने रिएक्शन दे रहे हैं. इस लिस्ट में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) से लेकर शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) तक शामिल हैं

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21512 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 12 =