वैश्विक

हैदराबाद-पूर्व स्पीकर कोडेला शिव प्रसाद राव ने की आत्महत्या

आंध्र प्रदेश के पूर्व स्पीकर कोडेला शिव प्रसाद राव ने अपने हैदराबाद स्थित आवास पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है। वह 72 साल के थे। राव राज्य की विपक्षी पार्टी तेलुगू देशम पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उन्हें बसावटकरम अस्पताल लेकर जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अस्पताल को उन्होंने अभिनेता से राजनेता बने बालाकृष्ण के साथ खोला था। उनके निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।2014 में आंध्र प्रदेश से तेलंगाना को अलग किया गया था उस समय कोडेला विधानसभा के स्पीकर बने थे। वह नारसोराओपेट से पांच बार विधायक चुने गए थे। एक बार वह सत्तेनापल्ली से भी विधायक बने थे। वह राज्य के गृह मंत्री और पंचायत राज मंत्री का भी कार्यभार संभाल चुके थे। वह 1983 में टीडीपी में शामिल हुए थे। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। राव का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। गुंटूर मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद वह डॉक्टर बने थे। 

Related Image

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk