वैश्विक

आरोपियों को फांसी नहीं तो आत्महत्या कर लूंगी- साइस्ता

झारखंड में भीड़ हिंसा के शिकार हुए तबरेज अंसारी की पत्नी साइस्ता परवीन ने आत्हत्या करने की बात कही है। साइस्ता परवीन ने कहा कि यदि हत्यारों पर धारा 302 (हत्या) का आरोप नहीं लगाया गया और फांसी नहीं दी गई, तो मैं आत्महत्या कर लूंगी। 

साइस्ता परवीन ने आगे कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि मेरे पति की मृत्यु कैसे हुई लेकिन प्रशासन में कोई भी हमारे साथ खड़े होने के लिए तैयार नहीं है।  इससे पहले तबरेज अंसारी की पत्नी ने का कहा था कि मेरे पति को मौत के घाट उतार दिया गया। परवीन ने कहा कि पहले इस मामले में धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में प्रशासन के प्रभाव में धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) में बदल दिया गया था। 

Image Result For Tabrej Ansari

अंसारी की पत्नी ने आगे कहा कि दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है, मैं चाहती हूं कि सीबीआई से मामले की जांच करानी चाहिए, ताकि हमें न्याय मिल सके। 

Image Result For Tabrej Ansari Shaista

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk