Jaunpur News:वाराणसी-लखनऊ के बीच वरूणा एक्सप्रेस बन्द
Jaunpur News: वाराणसी – लखनऊ के बीच चलने वाली बोर्ड को मुनाफा देने वाली Varuna Express train को अब पूरी तरह बन्द कर दिया है। इस आशय की जानकारी लखनऊ रेलवे के डीआरएम ने दी है। वरूणा एक्सप्रेस (Varuna Express) की जगह एक बार फिर दावा किया कि 17 नवम्बर 21 से वाराणसी और लखनऊ के बीच शटल ट्रेन (varanasi to lucknow shuttle train) चलने जा रही है। जो सुपर फास्ट ट्रेन (super fast train) है। यह ट्रेन वाराणसी से सुबह चलेगी जौनपुर सिटी रुकेगी यहां से सुल्तानपुर निहालगढ़ फिर सीधे लखनऊ स्टेशन पर नजर आयेगी।
डीआरएम ने बताया कि शटल ट्रेन संचालन के बाबत आज ही रेलवे बोर्ड से कान्फ्रेंसिंग के जरिये योजना बनी है एक दो दिन में इसके टिकट बुकिंग आदि सभी जानकारियां नेट के जरिए देखी जा सकेगी। हलांकि इस ट्रेन का किराया वरुणा की अपेक्षा कुछ मंहगा होगा और ट्रेन में रिजर्व रेशन की बोगियां चेयरकार आदि की अधिक होने की संभावना है।
वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल कोच अधिक होते थे जिसका परिणाम होता था कि कम किराए में आम और गरीब लखनऊ कानपुर तक की यात्रा कर लेता रहा । लेकिन शटल ट्रेन में आम और गरीब यात्रियों के लिए समस्या संभावित है। डीआरएम ने यह भी कहा कि शटल ट्रेन संचालन की योजना काफी दिनों से बन रही थी जो अब 17 नवम्बर 21 से मूर्त रुप लेने जा रही है।

