Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: चोर का सुराग लगाने वाले को मिलेंगे ढाई लाख, पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर। भगत िंसंह रोड स्थित रामकुमार ज्वैर्ल्स पर गत 6 नवम्बर को घटी घटना के संदर्भ में पीडित व्यापारी ने आज पहली बार पत्रकारों को बुलाकर उस दिन घटी घटना को अधिकारिक रूप से बयान किया। रामकुमार ज्वेलर्स के डायरेक्टर पराग गोयल और संजय गोयल ने संयुक्त रूप से पत्रकारों को बताया कि 6 नवम्बर की शाम के 3 बजकर 50 मिनट पर नीली ड्रेस में रीबोक का लोगो लगा एक नौजवान उनके शोरूम में आया और सोने की चैन देखने की इच्छा जाहिर की।

उनके स्टाफ ने उस नौजवान को तरह तरह की सोने की चैन दिखाई। कुछ देर चैन देखने के उपरांत वो नौजवान दुकान से चला गया। नौजवान के दुकान से चले जाने के बाद तक भी पीडित व्यापारी को यह अहसास नहीं हुआ कि उसकी दुकान से लाखों रूपये का सामान गायब हो चला है। पत्रकारों द्वारा किये गये सवालों के जवाब में दोनों डायरेक्टरों ने माना कि रात्रि में लगभग नौ बजे जब स्टॉक चैक करने का नम्बर आया तो उन्हे ज्ञात हुआ कि एक चैनों का डिब्बा गायब है।

तब वहां हड़कम्प मच गया। दुकान में लगे कैमरों और मिली जानकारी के अनुसार चोर चैनों का डिब्बा जिस थैले में डालकर ले गया बताया जाता है कि वो रामकुमार ज्वैर्ल्स की दुकान का ही थैला था और वो डिब्बा खिसकाकर दुकान के थैले में लेकर 4 बजकर 14 मिनट पर दुकान से निकल गया और गुदडी बाजार, आर्य कन्या पाठशाला वाली, सर्राफा बाजार होता हुआ वो पंचमुखी तिराहे तक पहुंचा इसके आगे की लोकेशन पीडित व्यापारी को नहीं मिल पा रही है।

पत्रकारें से बातचीत करते हुए पीडित व्यापारी ने कहा कि उन्होंने आज एक सप्ताह होने पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होते देख मीडिया का सहारा लेने के लिए मीडिया से बातचीत की है। यद्यपि पुलिस बराबर उन्हे आश्वस्त कर रही है कि चोर को शीघ्र ही पकड़ लिया जायेगा और चैने भी बरामद कर ली जायेगी।

पीडित व्यापारी ने स्पष्ट किया कि उनके समर्थन में व्यापारियों के नेता जो बयानबाजी कर रहे है वे स्वंय अपने आप से कर रहे है उन्होंने किसी से ऐसा कुछ नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति चोर का सुराग देता है तो उसे वे बिल्कुल गोपनीय रखेंगे और लगभग ढाई लाख रूपये की नगद धनराशि सुराग देने वाले को देंगे।

पीडित व्यापारी का पक्ष जानकर पत्रकारों ने पूछा कि जब ग्राहक ने आपकी दुकान से कोई सामान नहींं लिया तो ऐसे में दुकान का थैला उसे किस कर्मचारी ने दिया या वो थैला कैसे ले गया इसका जवाब पीडित व्यापारी द्वारा नहीं दिया गया।

त्रकार वार्ता में डायरेक्टर पराग गोयल, संजय गोयल, पवन वर्मा, रामबाबू, पवन, श्रवण गोयल, सतीश गोयल, सुनील सिंघल मावे वाले और बुलियन एसोसिएशन के पदाधिकारी मनोज पुंडीर कच्ची सड़क वाले भी मौजूद रहे।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + nine =