Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर। शहर में बढ़ रही भीड़भाड़ को देखते हुए नगरपालिका परिषद् की टीम ने आज रविवार की छुट्टी होने पर भी शहर में सड़क पर उतरकर अतिक्रमण हटवाया गया। एक बार फिर से पालिका की टीम की नजरें झांसी की रानी स्मारक पर डिवाईडर के बाहर ठेले लगाने वालों पर टेढी हो गई।

यहां पर पहुंची टीम ने ठेलों को हटवाया और चेतावनी भी दी। रविवार को अवकाश के बावजूद भी नगर पालिका परिषद् के टैक्स विभाग की टीम सड़क पर अतिक्रमण हटवाने के लिए उतरी दिखाई दी। पालिका के कर निर्धारण अधिकारी अरूण कुमार विभागीय कर्मचारियों को लेकर झांसी की रानी पर पहुंचे और वहां झांसी की रानी पार्क के पास डिवाईडर के दोनों ओर सड़क पर अतिक्रमण कर ठेले लगाकर कारोबार करने वाले लोगों पर कार्यवाही की।

यहां पर पहुंचे पालिका अधिकारी ने ठेले वालों को जमकर हड़काया और उनको वहां से अपने अपने ठेले हटवाने के लिए कहा, इससे मौके पर अफरा तफरी का आलम बन गया था। ठेले वालों को पालिका टीम के द्वारा कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। बता दें कि पहले भी यहां पर ठेले वालों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनको नोटिस भी जारी किये गये थे।

इसके कुछ दिन बाद तक झांसी की रानी पर ठेले नहीं लग पाये थे, लेकिन पिछले काफी दिनों से यहां पर ठेले लगाकर फिर से अतिक्रमण कराया गया है।

नगरपालिका परिषद् के कर निर्धारण अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार श्रीवास्तव के आदेशानुसार रविवार को अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह के निर्देशन में शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

स अभियान के दौरान पालिका के राजस्व निरीक्षक विजय कुमार, अमरजीत, अमित कुमार, के साथ ही पालिका कर्मचारी सोनू मित्तल बीसी, दीपक शर्मा बीसी, वसीम अहमद, अरविंद कुमार एवं थाना कोतवाली पुलिस बल के कुशल नेतृत्व में नगर के झांसी की रानी पार्क व डिवाइडर के दोनों ओर लगे चाट वाले, फूल वाले, हौजरी के सामान बेचने वाले व्यक्तियों के द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटवाया गया और उनको चेतावनी दी गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 4 =