खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

त्रिनेत्र ऐप से अपराधियों पर कड़ा पहरा
मुजफ्फरनगर पुलिस ने शुरू किया डिजिटल सत्यापन अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन पर जनपद में आपरेशन चक्रवात शुरू किया हुआ है। अपराधियों को थाने में हाजिर कराकर उनके बारे में पूरी जानकारी दर्ज की जा रही है। इसे पुलिस त्रिनेत्र एप पर रखेगी। अपराध नियंत्रण की दिशा में जिले की पुलिस ने तकनीकी कदम उठाया है। आपरेशन चक्रवात के तहत अपराधियों का त्रिनेत्र एप पर डाटा अपडेट करके हुए डिजिटल फीडिंग कराने का काम तेजी से किया जा रहा है। अपराधियों की कड़ी निगरानी के लिए पुलिस ने उनको थाने पर बुलाकर सत्यापन शुरू किया है।तो वही सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र के बदमाशों पर इसके तहत कार्रवाई में लगे हुए हैं। इसमें मुख्य रूप से हत्या, लूट, चोरी, नकबजनी, गोवंश तस्करी, गोवध तथा अन्य गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों को निशाने पर लिया गया है।सभी अपराधियों को संदेश देकर थानों पर बुलाकर उनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है। इसके बाद त्रिनेत्र एप में प्रत्येक अपराधी का पूरा नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, आपराधिक इतिहास, अपराधी की वर्तमान स्थिति ही नहीं अपडेट फोटो भी फीड की जा रही है। 

 

भाकियू अराजनैतिक ने की धान खरीद केंद्र आरम्भ कराने की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन देकर किसानों के धान खरीद केंद्र आरंभ करने की मांग की।
गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जानसठ तहसील अध्यक्ष अंकित जवाला के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर  सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम सौपा है। ज्ञापन में उन्होंने मांग करते हुए कहा है कि किसानों के धान खरीद केंद्र अभी तक जनपद में शुरू नहीं हुए है। जिस कारण किसानों को अपना धान सस्ते रेट में बेचना पड़ रहा है जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसान धान की रजिस्ट्रेशन कराने के लिए जाते है तो वहां रजिस्ट्रेशन नही होता है और अधिकारीयो द्वारा यह कह दिया जाता है कि साईट बंद है। किसानो ने जिलाधिकारी महोदय से कोई ऐसी व्यवस्था आरम्भ करने की मांग की है जिससे रजिस्ट्रेशन समय से हो सके और किसान धान की फसल को समय से बेचकर लाभ उठा सके। इस दौरान मुख्य रूप से जानसठ तहशील अध्यक्ष अंकित जावला, विपिन त्यागी मंडल महासचिव, काला प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल, उमेश त्यागी, राधेश्याम त्यागी गादला, नौशाद कसर, शहजाद राव नगर अध्यक्ष, मोहसिन,  नौशाद पुरबालियान, कमलजीत, राकेश दीवान, अशोक कछोली आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

बड़ी कार्रवाईः अवैध विदेशी असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह के शातिर दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जिले में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने सोरम गेट-2 यात्री प्रतीक्षालय के पास से अवैध हथियारों की डिलीवरी देने आए 04 शातिर शस्त्र तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में विदेशी पिस्तौल, देशी तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेंद्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना अध्यक्ष शाहपुर गजेंद्र सिंह के कुशल नेतृत्व में शाहपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। उसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सोरम गेट नंबर-02 यात्री प्रतीक्षालय पर कुछ लोग अवैध हथियारों की बिक्री/सप्लाई करने के इरादे से मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शाहपुर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर चारों अभियुक्तों को घेरकर दबोच लिया। जामा तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध पिस्तौल, तमंचे व कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त आकाश उर्फ शगुनू पुत्र सतीश (निवासी ग्राम कपसाड़/बपारसी, थाना सरधना, मेरठ, सनी पुत्र राजसिंह (निवासी ग्राम अटेरना, थाना सरधना, मेरठ), निखिल उर्फ निक्की पुत्र रविंद्र (निवासी ग्राम पथौली, थाना सरूरपुर नगर, मेरठ, शुभम पुत्र सतेंद्र सिंह (निवासी ग्राम अटेरना, थाना सरधना) है। जिनके कब्जे से विदेशी पिस्तौल (.32 बोर) 06 अदद, देशी तमंचा (.315 बोर) 03 अदद, मस्कट (.315 बोर) 01 अदद, जिंदा कारतूस (.315 बोर) 05 अदद, पिट्ठू बैग 01 अदद बरामद किया।  प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त का काम करते हैं। वे मेरठ निवासी एक व्यक्ति से सस्ते दामों में विदेशी पिस्तौल व तमंचे खरीदकर लाते हैं और मांग के आधार पर अलग-अलग इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध आर्थिक लाभ कमाते हैं। आज भी वे मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों की सप्लाई देने आए थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से पकड़े गए। पुलिस अब इस गिरोह के फाॅरवर्ड एंड बैकवर्ड लिंकेज (हथियार कहाँ से आए और किसे बेचे जाने थे) की गहनता से जांच कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में से आकाश उर्फ शगुनू पर सरधना (मेरठ), बिजनौर और शाहपुर में हत्या के प्रयास (307), हत्या (302), डकैती (395) और आम्र्स एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं निखिल उर्फ निक्की पर भी सरधना और शाहपुर थाने में गंभीर धाराओं में मामले पंजीकृत हैं।  सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में शाहपुर थाने के उप-निरीक्षक विशाल यादव, उप-निरीक्षक दीपक चैधरी, हेड कांस्टेबल प्रेमचंद, कांस्टेबल अलीम, चंदनवीर सिंह, सोमवीर सिंह, शिवम यादव और अफजाल शामिल रहे।

 

उ० प्र० उद्योग व्यापार संगठन  ने किया मंत्री कपिलदेव का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। उ० प्र० उद्योग व्यापार संगठन रजि० के जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन पवन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मित्तल, नगर अध्यक्ष कुलदीप मित्तल, नगर उपाध्यक्ष संदीप मित्तल कपिल देव अग्रवाल राज्य मन्त्री स्वतंत्र प्रभार उ० प्र० सरकार से मिले तथा व्यापारियों ने पटका डालकर उनका स्वागत किया तथा व्यापारियों के लिए जी.एस.टी. में राहत दिलवाने के लिए उनका आभार प्रकट किया तथा समस्याओं से सम्बन्धित एक ज्ञापन सौंपा माननीय कपिलदेव अग्रवाल राज्य मन्त्री ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों के हितों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं लागू की इस सरकार में व्यापारी वर्ग सुरक्षित है तथा निर्भिक होकर अपना व्यापार करता है। उन्होंने कहा वे सदैव 24 घण्टे व्यापारियों के साथ हैं तथा किसी भी कीमत पर उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा।

 

 मेहन्दी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। सुहागिनों के महापर्व करवाचैथ के पावन अवसर पर समाज कल्याण एवं महिला विकास समिति, मुजफ्फरनगर द्वारा दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित शाकुम्भरी वाटिका में मेहंदी प्रतियोगिता एवं एक दिवसीय निःशुल्क मेहंदी शिविर लगाया गया जिसका उद्घाटन समाजसेवी लाला प्रदीप गोयल एवं उनकी धर्म पत्नि श्रीमती पवित्रा गोयल ने फीता काटकर किया स भावना गुप्ता, प्रधानाचार्या मंजू गोयल व शैलजा मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारी। संस्था अध्यक्षा एवं महिला ऐच्छिक ब्यूरो की पूर्व सदस्या मनीषा गोयल ने बताया कि शिविर में 50 से अधिक सुहागिनों के हाथों पर निःशुल्क मेहंदी लगायी गयी स मेहन्दी प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रिया गर्ग प्रथम, शिक्षिका शिखा गोयल द्वितीय, बालिका सीनियर वर्ग में कु० तनिशा मित्तल प्रथम व कु० खुशी सक्सेना द्वितीय जबकि बालिका जूनियर वर्ग में कु० सिया गोयल प्रथम, राधिका वर्मा द्वितीय एवं जानवी सक्सेना तृतीय स्थान पर रही स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली सभी सनातनी बालिकाओं को पुरूस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता एवं शिविर आयोजन में अमिता गोयल, इंजीनियर्स क्लब के सचिव इं० बसन्त कुमार गोयल, सन्तोष वर्मा, प्रकाशी शर्मा, सपना गोयल, रूही गर्ग, ऐनी धीमान अनविका, केशवी, श्रव्या, अनन्वी, मुकेश आदि का विशेष योगदान रहा। मंजू सेन, मंजू शर्मा, एकता शर्मा, अंजली वर्मा, प्रियंका शर्मा, पूजा मित्तल, सरोज, रेखा शर्मा, अनुष्का, किरण सिंघल, उषा, बबीता, गुड्डी सिंघल, प्रीति आदि उपस्थित रही ।

 

दो को खालापार पुलिस ने दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खालापार पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए काली नदी के पास स्थित एक बंद पड़े खंडहर से दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे व कारतूस बरामद हुए हैं, जो मेरठ के रहने वाले हैं और विभिन्न जनपदों में संगीन वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन के निकट पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा तथा थाना प्रभारी खालापार श्री विजय कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 28-10-2026 को थाना खालापार पुलिस क्षेत्र में गश्त व चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कुछ शातिर बदमाश काली नदी के पास बंद पड़े खंडहर में किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में अवैध असलहों के साथ मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खालापार पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दोनों अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त शादाब पुत्र शहीद अहमद (निवासी मोहल्ला शाहजहां कॉलोनी, थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ उम्र करीब 30 वर्ष), जुबैर पुत्र हनीफ (निवासी खत्ता रोड, थाना ब्रह्मपुरी, जनपद मेरठ उम्र करीब 22 वर्ष) बरामद किया। जिसके कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस (315 बोर), 01 अवैध तमंचा मय 02 जिंदा कारतूस (12 बोर) बरामद की। जुबैर का आपराधिक इतिहासरू जुबैर के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में लगभग 10 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना मवाना, परीक्षितगढ़, भावनापुर, मोदीनगर (गाजियाबाद), भोपा (मुजफ्फरनगर), ट्रांसपोर्ट नगर (मेरठ) और खालापार थाने में चोरी, गोवत्सा अधिनियम, पशु क्रूरता, एनडीपीएस एक्ट, डकैती और आम्र्स एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।  शादाब के खिलाफ थाना लिसाड़ी गेट (मेरठ) और खालापार थाने में हत्या के प्रयास (धारा 307), डकैती, गैंगस्टर एक्ट (धारा 2/3), जुआ अधिनियम और आम्र्स एक्ट के तहत कुल 7 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मेंउ0नि0 संजय सिंह (थाना खालापार, मुजफ्फरनगर)ख्, हे0का0 338 नरेश सिंह, का0 शेर सिंह शामिल रहे।

 

देर रात्रि भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा रात्रि में भ्रमणशील रहकर थाना मंसूरपुर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा रात्रि में भ्रमणशील रहकर थाना मंसूरपुर क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान द्वारा क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु की गई पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  पुलिसकर्मियों को रात्रि के समय विशेष सतर्कता बरतने, अपने-अपने ड्यूटी पॉइंट पर मुस्तैदी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा क्षेत्र में नियमित गश्त सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही किसी भी आपात स्थिति अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।  आधी रात को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने सड़कों पर उतरे पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन….मंसूरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसपी सिटी ने किया भ्रमण, रात्री ड्यूटी चेक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश..

 

 प्रीति पाल को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के  निर्देशन में भूपेंद्र सिंह प्रभारी जिला क्रीडा अधिकारी मुजफ्फरनगर ने एशियन गेम मेडलिस्ट  प्रीति पाल को उनके ग्राम हाशिम पूरा मुजफ्फरनगर पहुंचकर पटका ,प्रतीक चिन्ह एवं बुके देकर सम्मानित किया प्रीति पाल ने जापान में आयोजित हुए 2026  एशियन गेम्स में 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया इस अवसर पर जापान से मुजफ्फरनगर लौटने पर जिला अधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में प्रीति पाल को किया गया सम्मानित। इस अवसर पर   उपक्रीड़ा अधिकारी सुश्री पूनम विश्नोई , चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम की प्रशिक्षक श्री मनीष कुमार श्री प्रदीप कुमार श्री सुशील कुमार श्रीमती रेणु कुमारी भावना श्री राकेश कुमार आदि ने भविष्य के लिए और 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में पदक जीतने के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।

 

 

एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया की अध्यक्षता में जिला रेडक्रॉस भवन, मुजफ्फरनगर में एचआईवी/एड्स विषय पर जनपद के चिकित्साधिकारियों की एक दिवसीय संवेदीकरण एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य चिकित्साधिकारियों की एचआईवी/एड्स से संबंधित समझ को सुदृढ़ करना तथा संक्रमण की रोकथाम, जांच, उपचार, परामर्श एवं देखभाल से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना रहा। डॉ. सुनील तेवतिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन तथा डॉ. अजय प्रताप शाही, जिला क्षय रोग अधिकारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको), उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग और समन्वय से राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (एनएसीपी) की संरचना एवं उद्देश्यों, एचआईवी संक्रमण की स्थिति, संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के उपायों, जांच एवं परामर्श सेवाओं तथा एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (एआरटी) से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त यौन संचारित एवं प्रजनन तंत्र संक्रमणों (एसटीआई/आरटीआई) के प्रबंधन, ईवीटीएचएस तथा उच्च जोखिम वाले समूहों (एचआरजी) से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर भी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से चिकित्साधिकारियों को जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने एचआईवी/एड्स की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए समय पर जांच, उचित परामर्श, उपचार सेवाओं से मरीजों को जोड़ने और उनकी समुचित देखभाल के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का उद्देश्य चिकित्साधिकारियों को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों एवं विभिन्न सेवाओं के प्रभावी संचालन के प्रति जागरूक करना तथा जिला स्तर पर कार्यक्रम के क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाना रहा। कार्यशाला में जनपद के समस्त अपर एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी, विभिन्न ब्लॉकों के चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्साधिकारी, नगरीय क्षेत्र के समस्त चिकित्साधिकारी तथा एआरटी नोडल अधिकारी एवं संबंधित चिकित्साधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिला रेडक्रॉस भवन में आयोजित कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर डॉ. मनीष शर्मा, श्री राजेश रंजन (सीबीई), श्रीमती अवंतिका बाजपेयी (सीबीओ), श्री अमित चैहान (सीपीएम) तथा श्रीमती ममता, सीएचओ, दिशा क्लस्टर मुजफ्फरनगर ने रिसोर्स पर्सन के रूप में प्रतिभागियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला के माध्यम से चिकित्साधिकारियों को एचआईवी/एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं की बेहतर समझ विकसित करने तथा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में रोकथाम, जांच, उपचार एवं परामर्श सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए उन्मुख किया गया।

 

सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती पर दी श्रद्धाजंलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भाजपा पिछड़ा मोर्चा मुजफ्फरनगर के तत्वाधान में भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती पर उनको श्रद्धांजलि देने के लिए सबसे ऊंचा सरदार थीम पर उत्तर प्रदेश के 98 संगठनात्मक जिलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए इस कार्यक्रम के जरिए पार्टी राष्ट्रीय एकता का संदेश देने और देश के महान नेता सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र के प्रति योगदान को याद करने और किस प्रकार से उस समय की कांग्रेस सरकार ने सरदार जी के कार्यों को कमतर आंकने और नीचे दिखाने का कार्य किया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष थे कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय वर्मा ने की, मंच संचालन विजय प्रजापति और मंच पर मीनाक्षी स्वरूप अध्यक्ष नगर पालिका, सत्यपाल पाल , शरद शर्मा, सुनील दर्शन, अभिषेक गुर्जर,विपिन त्यागी विराजमान थे इस कार्यक्रम में विजय वर्मा ने कांग्रेस द्वारा किए गए कुकृत्यों के बारे में समाज को बताने पर जोर दिया गया। सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के देहांतपरांत कांग्रेस ने गार्ड ऑफ ऑनर नहीं देने दिया। कांग्रेस द्वारा बार-बार वोट चोरी का आरोप लगाया जाता है जबकि सच्चाई में वोट चोरी तो कांग्रेस ने नेहरू गांधी के प्रधानमंत्री बनने पर की थी उस समय संविधान सभा में 15 में से 14 वोट भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी को मिले थे लेकिन फिर भी प्रधानमंत्री वल्लभभाई पटेल न बनकर नेहरू गांधी नेहरू गांधी को भारत का प्राइम मिनिस्टर बनाया गया। देश की धरोहर एवं ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री सोमनाथ मंदिर के जीर्णाेद्धार में अहम भूमिका सरदार पटेल जी थी। कथित नेहरू गांधी परिवार ने सरनेम गांधी चुराया हुआ है उनका अपना सरनेम नहीं है, कथित नेहरू परिवार का सरनेम गांधी है ही नहीं। गांधी परिवार रायबरेली से चुनाव लड़ा और वोट चोरी की और कराई तत्पश्चात प्रधानमंत्री की कुर्सी हथियाई गई। नेहरू गांधी ने राजा हरि सिंह से देश विरोधी बात की थी तत्पश्चात राजा हरि सिंह को गुस्सा आ गया और उन्होंने नेहरू गांधी को थप्पड़ जड़ दिया था, बाद में सरदार पटेल के सहमति एवं संतुलन आग्रह से अपने राज्य का विलय स्वतंत्र भारत में किया था और जब नेहरू गांधी बाद में प्रधानमंत्री बन गए तो उन्होंने शेख अब्दुल्ला को महामंत्री बनाया तत्पश्चात मुख्यमंत्री भी बनाया और राजा हरि सिंह से अपना बदला पूरा किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का कश्मीर में शहीद होने में कांग्रेस और गांधी परिवार का ही हाथ था।पाकिस्तान ओको पाईड कश्मीर आज भारत का हिस्सा नहीं है इसमें भी नेहरू और कांग्रेस का ही हाथ है। सरदार पटेल की देन थी की हैदराबाद के निजाम ने अपनी रियासत स्वतंत्र भारत में विलय किया। कुल मिला कर लगभग 562 $ रियासते भारत में विलय कराकर स्वतंत्र भारत का निर्माण सरदार वल्लभ भाई पटेल के अथक प्रयासों से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिन त्यागी, जोगेंद्र गुर्जर, सुरेंद्र कश्यप, दिनेश पुंडीर, पंकज महेश्वरी, पिंटू त्यागी, अमित पवार, नंद किशोर, रोबिन कश्यप, अमित शास्त्री , भोपाल पाल, अनुराज चैधरी, प्रवीण वर्मा, कार्तिक, रवि शर्मा, सनी वर्मा, आयुष खटीक , सागर वाल्मीकि विशाल खटिक, पंकज ठाकुर उपस्थित थे।

 

पुलिसकर्मियों के साथ की गोष्ठी
मुजफ्फरनगर। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना खालापार पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
देर रात्रि सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा थाना खालापार पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी के दौरान थाना क्षेत्र की कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया।
गोष्ठी में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, क्षेत्र में नियमित गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने, जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने, क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया।

 

प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की लगाई गुहार
मुजफ्फरनगर। जनपद के कचहरी परिसर स्थित शिव मंदिर की खस्ताहाल स्थिति को लेकर कचहरी के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने गहरी चिंता व्यक्त की है। अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी  उमेश मिश्रा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मंदिर के जीर्णाेद्धार की पुरजोर मांग की। सौंपे गए प्रार्थना पत्र में अधिवक्ताओं ने बताया कि कचहरी स्थित शिव मंदिर की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। मंदिर के कमरों की स्थिति काफी खराब है और बरसात के दिनों में छतों से पानी टपकता है, जिससे मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि कचहरी स्थित इस शिव मंदिर में प्रतिवर्ष कई बड़े धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अधिवक्ता हिस्सा लेते हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से आग्रह किया कि मंदिर की महत्ता और श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए इसके जीर्णाेद्धार व मरम्मत का कार्य शीघ्र अति शीघ्र कराया जाए, ताकि मंदिर की भव्यता और सुरक्षा बनी रहे।

 

सीएमओ से मिले
मुजफ्फरनगर। हिन्दू संघर्ष समिति की मुहिम पर सीएमओ विभाग द्वारा फर्जी अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सीलिंग की कार्रवाई की। इस पर हिन्दू संघर्ष समिति के पदाधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी से मिलकर विभिन्न मांगे की जिसमें सीलिंग हुए अस्पतालों का पंजीकरण तुरंत निरस्त किया जाए,  ऐसे फर्जी अस्पताल समाज अथवा आम व्यक्ति पर कैंसर नामक बीमारी की तरह हैं, जो आम व्यक्ति की जान से खिलवाड़ खुलेआम कर रहे हैं। हिन्दू संघर्ष समिति की इस माँग को मानते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने आश्वासन दिया। इस मौके पर नरेंद्र पंवार (संयोजक, हिंदू संघर्ष समिति), अरुण प्रताप (राष्ट्र सचिव, अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल), शैंकी शर्मा (जिला अध्यक्ष, हिंदू रक्षा दल), आशीष शर्मा (नगर अध्यक्ष), सुरेंद्र मित्तल, चेतन देव आर्य, राहुल सैनी, पंडित धर्मेंद्र शास्त्री, विकास त्यागी, विपिन त्यागी आदि मौजूद रहे।

 

 

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अज्ञात वाहन ने दो गोवंशों को रौंदा, एक की मौत
दूसरी गंभीर रूप से घायल
छपार। थाना छपार क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर पूजा ढाबे के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो गोवंशों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक गाय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरी गाय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पती रही। घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे पर तेज गति से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर मौजूद दो गायों को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गोवंश सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर तिराहा चैकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेते हुए स्थिति को संभाला। वहीं, सूचना मिलते ही गौसेवक निशू अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गौसेवकों ने तुरंत घायल गाय का प्राथमिक उपचार कराते हुए उसे उपचार के लिए गौशाला भिजवाने की व्यवस्था की। इसके साथ ही पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ मृतक गाय के शव का अंतिम संस्कार कराया। गौसेवकों की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहनों के कारण आए दिन बेजुबान पशु हादसों का शिकार हो रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही से हाईवे पर हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से हाईवे पर वाहनों की गति नियंत्रित कराने, गोवंश की सुरक्षा के ठोस प्रबंध करने तथा हादसे के जिम्मेदार अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की बढाई चिंता
रोहाना। मौसम की बेरुखी एक बार फिर किसानों पर भारी पड़ी है। बहहेड़ी पंचायत क्षेत्र के गांव आखलौर में बेमौसम हुई बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की तैयार होती फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी फसलें धराशाय होकर बिछ गई हैं, जिसे देखकर किसानों के चेहरों पर गहरी मायूसी छा गई है।    पीड़ित किसानों का कहना है कि दिन-रात मेहनत और लागत लगाने के बाद जो फसलें पककर तैयार हो रही थीं, उनपर मौसम की मार ने उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है। कई किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलें गिर चुकी हैं, जिससे इस बार पैदावार बेहद प्रभावित होने की आशंका है।    किसानों के सामने अब भारी आर्थिक नुकसान की चिंता खड़ी हो गई है। उनका कहना है कि खेती पहले ही महंगी होती जा रही है; खाद, बीज, कीटनाशक और सिंचाई पर लगातार खर्च बढ़ रहा है। ऐसे में प्राकृतिक आपदा के कारण फसल बर्बाद होने से किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो सकती है।  

 

भारत विकास परिषद (विकास रत्न) हस्तिनापुर प्रान्त’ ’जिला कार्यकारिणी मुजफ्फरनगर ने मेंहदी लगवाने का कार्यक्रम किया आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। करवाचैथ एवं अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के उत्थान हेतु भारत विकास परिषद, ’’जिला कार्यकारिणी मुजफ्फरनगर’ द्वारा मेंहदी लगवाने के कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ’वैदिक पुत्री पाठशाला की छात्राओं’ द्वारा महिलाओं को मेंहदी लगाई गई। आयोजन का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का आयोजन दो स्थलों पर किया गया। लेडीज क्लब, गौशाला रोड, मुजफ्फरनगर शिव मन्दिर, द्वारिकापुरी  मुजफ्फरनगर लेडीज क्लब में आयोजित कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती रीना अग्रवाल जी (अध्यक्ष, लेडीज क्लब), श्रीमती रिंकू एस. गोयल जी (सचिव, लेडीज क्लब)
 एवं श्रीमति मोनिका गोयल कोषाध्यक्ष रही।  कार्यक्रम में लगभग ’245 महिलाओं ने मेहंदी लगवाई, और मेंहदी लगाने वाली सभी बालिकाएँ ’’वैदिक पुत्री पाठशाला’ की रहीं। इस आयोजन में  लेडीज क्लब की अध्यक्ष एवं सचिव, कोषाध्यक्ष तथा द्वारिकापुरी शिव मंदिर के अधिकारियों , निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष शशिकांत मित्तल जी, प्रांतीय वित सचिव प्रवीण गुप्ता जी,संजय गोयल ,जी एवं  विभिन्न शाखाओं के सम्मानित सदस्यों, मातृ शक्ति,का विशेष योगदान,  जिसके लिए जिला कार्यकारिणी द्वारा उनका आभार व्यक्त किया गया। बालिकाओं को मेंहदी की कीप जिला कार्यकारिणी द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर  उपस्थित सभी मातृशक्ति एवं सहयोगी जनों का  जिला कार्यकारिणी द्वारा हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

 

 एम.बी.ए. / एम.सी.ए. व डी.एल.एड. ;बी.टी.सी.द्ध विभाग द्वारा ‘आई एम एन ई-वेस्ट वाॅरियर विषय पर कार्यक्रम का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस. डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (ैक्ब्डै) के तत्वावधान में एम०बी०ए० / एम०सी०ए० व डी०एल०एड० (बी०टी०सी०) विभाग के सभागार में आई०क्यू0ए0सी0 के तहत आज परिसर में पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल कचरे के सुरक्षित प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से ष्आई एम एन ई-वेस्ट वॉरियरष् (प् ंउ ंद म्-ॅंेजम ॅंततपवत) विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, प्रवक्ताओं और स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ई-वेस्ट वॉरियर विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का विवरण बेहद प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार गुप्ता व प्राचार्या बबली तोमर द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शिक्षा और पर्यावरण जागरूकता के इस पावन संकल्प को आगे बढ़ाया गया । इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार गुप्ता ने वर्तमान डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे ई-कचरे (इलेक्ट्रॉनिक कचरे ) के दुष्प्रभावों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि अनुपयोगी मोबाइल, कंप्यूटर, चार्जर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए कितने खतरनाक साबित हो रहे हैं। कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर व एसडीसीएमएस के इनक्यूबेशन मैनेजर श्री मुकुल जैन ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, आज के समय में केवल तकनीक का उपयोग करना ही काफी नहीं है, बल्कि उसके बेकार होने पर उसका सही ढंग से निपटारा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। हमारे छात्र ही समाज में बदलाव ला सकते हैं और हर एक छात्र को अपने जीवन में एक ई-वेस्ट वॉरियर की भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम के संचालक प्रवक्ता वरूण कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे स्लोगन राइटिंग और प्रेजेंटेशन का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से युवाओं ने ई-कचरे के पुनर्चक्रण (त्मबलबसपदह) और इसके सही प्रबंधन के रचनात्मक उपाय सुझाए । कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को अपने घरों और आस पास के ई-कचरे को जिम्मेदारी से रीसायकल करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में एमबीए एवं एमसीए विभाग एवं डी०एल०एड० (बी०टी०सी०) विभाग से डा० विभूति अग्रवाल, रितु मित्तल, डा० शुभम तायल, मुकुल जैन, पारूल कुमार, प्रशांत तोमर, महिमा मंगल, देवेश गुप्ता, आदित्य कश्यप, तरंग शर्मा, अन्नु त्यागी, आशीष आहुजा, उमंग शर्मा, वैशाली, आयुष गुप्ता, विवेक सैनी, राजीव कुमार, संगीता कौशिक, संदीप गर्ग, रश्मि कौशिक, अन्जना शर्मा, अनुराग सैनी, रवि भार्गव आदि समस्त शिक्षकगण व समस्त छात्र / छात्राएं उपस्थित रहें । 

 

युवा जिला अध्यक्ष बने चेतन देव आर्य का स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में चेतन देव आर्य को जनपद मुजफ्फरनगर का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार शर्मा की संस्तुति पर संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री अरुण प्रताप सिंह ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। संगठन को आशा है कि चेतन देव आर्य जनपद मुजफ्फरनगर में युवाओं को संगठन से जोड़ते हुए जल्द ही अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। साथ ही, वे संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप हिंदू समाज की सुरक्षा, सामाजिक एकता तथा जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार शर्मा, नगर उपाध्यक्ष विपिन त्यागी, जल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उपस्थित पदाधिकारियों ने चेतन देव आर्य को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपेक्षा की।

 

सांसद ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। सांसद हरेंद्र मलिक ने प्रेमपुरी स्थित आवास पर सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों से बात कर कराया समस्याओं का त्वरित समाधान
सांसद हरेंद्र मलिक ने क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कुछ समस्याओं का त्वरित समाधान कराया। इसके साथ ही वह क्षेत्र में लोगों के दुख-सुख में भी शामिल हुए।

 

शिक्षा देवी डिग्री कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
मंतशा ने हासिल किया प्रथम स्थान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिक्षा देवी डिग्री कॉलेज, सोहंजनी तगान में छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए और अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मंतशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जैनब और इरम संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, आंचल ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में माही, सलोनी, नेहा, मानसी सहित अन्य छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होती हैं। उन्होंने बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला शिक्षकों एवं सांस्कृतिक समिति का योगदान रहा।

 

करवा चैथ के पावन पर्व पर मेहंदी कैंप का आयोजन
मुजफ्फरनगर। संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट एवं सेवा समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में केशवपुरी में करवा चैथ स्पेशल मेहंदी कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का उद्घाटन अभिनंदन पाठक जी ने फीता काटकर किया एवं सभी बहनों को करवा चैथ के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सेवा समर्पण ट्रस्ट की अध्यक्षा श्रीमती रेणु चैधरी ने कहा कि ऐसे कैंप बहनों में स्वावलंबन की भावना और हुनर प्रदर्शन के लिए आयोजित किए जाते हैं। संकल्प वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने कहा कि यह आयोजन सेवा भाव से ओतप्रोत है और बहनों के पावन उत्सव को और अधिक उत्साहपूर्ण बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
कार्यक्रम की संयोजिका पूजा दुबे ने कहा कि बहनों में इस कैंप को लेकर भारी उमंग देखने को मिली और कल से ही कैंप में भारी भीड़ दिखाई दी। कैंप में मुख्य रूप से रेणु चैधरी ,रूपा चैधरी, सीमा गोयल, सुचित्रा सैनी, अनामिका, पूजा सहित दर्जनों बहनों ने अपना विशेष योगदान दिया।

 

मुजफ्फरनगर में 1 नवंबर को लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, पात्र लोगों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
निःशुल्क कानूनी सहायता, स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, पेंशन और श्रमिक पंजीकरण की मिलेगी सुविधा
अपर जिला सूचना अधिकारी नरसिंह एवं उनकी टीम प्रचार-प्रसार में जुटी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आमजन को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आगामी 1 नवंबर 2026 को मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में आयोजित शिविर में विभिन्न सरकारी विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी और आवेदन प्रक्रिया में मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय न्यायाधीश एवं सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं कानूनी परामर्श उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर, जरूरतमंद और पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्याओं के संबंध में कानूनी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे। शिविर में स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण एवं दंत परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन और श्रमिक पंजीकरण सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन संबंधी सहायता मिलेगी। जो व्यक्ति पात्र होने के बावजूद जानकारी के अभाव या दस्तावेजों की समस्या के कारण योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाए हैं, वे संबंधित विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। मेगा विधिक सहायता शिविर की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना एवं प्रसारण विभाग, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अपर जिला सूचना अधिकारी नरसिंह एवं उनकी टीम आमजन को जागरूक करने और पात्र लाभार्थियों तक शिविर की जानकारी पहुंचाने में जुटी है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जानकारी के अभाव में लाभ से वंचित न रहे। डॉ. सत्येंद्र कुमार ने आमजन से अपील की कि जो व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लिए पात्र हैं, लेकिन अभी तक लाभ प्राप्त नहीं कर पाए हैं, वे 1 नवंबर को आयोजित होने वाले शिविर में पहुंचकर संबंधित विभागों से संपर्क करें। लाभार्थी अपने पहचान पत्र, बैंक संबंधी दस्तावेज और योजना से जुड़े उपलब्ध कागजात साथ लेकर आएं, जिससे आवेदन एवं पात्रता संबंधी प्रक्रिया में सुविधा हो सके।
शिविर का उद्देश्यः जरूरतमंद एवं पीड़ित लोगों को कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा पात्र लाभार्थियों को उनका अधिकार दिलाने की प्रक्रिया में मदद करना है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 23197 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =