उत्तर प्रदेश

Jhansi News: दो बच्चों की हत्या कर खुद कर ली आत्महत्या, गांव में कोहराम

Jhansi News: ग्राम नंदसिया (Village Nandasiya)में रामस्वरुप राजपूत का परिवार रहता है। इसमें रामस्वरुप का लड़का महेन्द्र राजपूत, बहू और महेन्द्र का लड़का अनिल व अनिल की पत्नी अनीता व दो बच्चे शामिल है।

कुछ दिनों पहले राम स्वरुप राजपूत का निधन हो गया था। निधन के बाद घर के सदस्य तेरहवी के कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए थे। बताते हैं कि रामस्वरुप राजपूत की तेरहवी मंगलवार को है। इस कारण अनिल राजपूत अपने पिता महेन्द्र के साथ तेरहवी का सामान लेने चिरगांव चला था। जबकि अनिल की मां खेत पर चली गई थी। घर पर अनिल की पत्नी अनीता देवी अपने दो बच्चे अर्पित (ढाई साल) व गौरी (नौ माह की बच्ची) अकेली थी।

करीब शाम चार बजे अनिल कमरे से धुआं निकलना शुरु हो गया। काफी देर तक गांव वालों ने कमरे से धुआं निकलते देखे तो शक हुआ। उन्होंने कमरे के बाहर जाकर अंदर आवाज दी मगर किसी तरह का जवाब नहीं मिला। बाद में दरवाजा खोलने के लिए आवाज दी दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़ा तो अनीता देवी गले में साड़ी का फंदा लगाए हुए लटक रही थी। इसके बाद लोगों ने कमरे की कुंडी खोली तो अनीता के दोनों बच्चे पलंग पर जली हुई हालात में मृत अवस्था में पड़े थे।

इस घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीना(Senior Superintendent of Police Shivhari Meena), एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ मोंठ व चिरगांव थानाध्यक्ष मय स्टॉफ के मौके पर पहुंचे। सभी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मृतका के परिजनों से पूछताछ की।

परिवार वाले भी अभी समझ नहीं पा रहे हैं, कि अनीता ने यह कदम क्यों उठाया। वहीं चर्चा है कि पारिवारिक कलह के कारण यह घटना हुई है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

चर्चा है कि अनीता देवी ने पहले अपने दोनों बच्चों का कत्ल कर दिया। इसके बाद पंलग पर लेटा कर कंडों का ढेर लगाकर आग लगा दी। जिससे दोनो बच्चे जल गए। यह कदम अनीता ने क्यों उठाया है?, यह एक चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − sixteen =