Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस की मेहनत रंग लाई: 75 लाख की सोने की चैन की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, चार गिरफ्तार

Muzaffarnagar के प्रसिद्ध सर्राफ रामकुमार सर्राफ के यहां हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है और चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

आज दोपहर पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि भगत सिंह रोड़ स्थित व्यापारी रामकुमार सर्राफ के यहां हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

पकडे गए आरोपियों में तुषार शर्मा उर्फ लक्की पुत्र रमाकांत निवासी मंनं. 820/12 मौहल्ला रामपुरी निकट आर के शिक्षा निकेतन थाना कोतवाली, अभिषेक शर्मा पुत्र स्व. सुनील कुमार शर्मा निवासी होली चौक के पास नई बस्ती रामपुरी थाना कोतवाली, केतन उर्फ कन्नू पुत्र विनोद नायक निवासी पातो वाली गली मौहल्ला रामलीला टिल्ला थाना कोतवाली, कन्हैया उर्फ मोन्टी पुत्र स्व. सतीश चंद शर्मा निवासी म.न. 07 मौहल्ला बंजारान थाना कोतवाली जिला मुजफ्फरनगर शामिल है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 46 सोने की चैन कीमत करीब 76,00000/- एक बाइक बरामद की गई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार मिश्र, निरीक्षक संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार शर्मा, हैडकॉंस्टेबल जितेंद्र त्यागी, सोनू शर्मा(सर्विलांस सैल), कॉंस्टेबल सचिन कुमार, मौ. अलीम, तरुण पाल, प्रशांत चौधरी, कपिल तेवरिया, संदीप चौधरी, शिवओम भाटी, कमल कुमार शामिल है।एसएसपी ने बताया कि इस घटना का खुलासा करने के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था 

सीओ सिटी कुलदीप सिंह के निर्देशन में शहर कोतवाली पुलिस ने रात्रि के समय रामपुरी गेट वाली गली से चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, पुछताछ में उक्त बदमाशों ने अपने नाम तुषार शर्मा, अभिषेक शर्मा, केतन व कन्हैया वर्मा बताया है, जिसमें केतन दुकान पर नौकरी करता है और पूरी साजिश में शामिल रहा है, जबकि तुषार शर्मा ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है और 2 अन्य साथियों ने सहयोग किया ।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =