उत्तर प्रदेश

Jalaun News: रहावली गांव में रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव

Jalaun News:  गोहन थाना क्षेत्र  के रहावली गाँव  के बाहर खेतों में लगे पेड़ पर संदिग्ध अवस्था में अज्ञात 45 वर्षीय युवक का शव रस्सी के सहारे लटकता हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब किसान अपने खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने शव को लटकते हुए देखा। इसके बाद हड़कंप मच गया और तत्काल सूचना दूसरे ग्रामीणों को दी।

देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई और उन्होंने तत्काल पुलिस (UP Police) को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं चौकीदारों के माध्यम से आसपास के क्षेत्र में सूचना पहुंचा कर युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन किसी भी प्रकार की सफलता नहीं मिली।

पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है, जल्द शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी जाएगी। मृतक के शरीर पर काली जैकेट एवं पेंट है। सवाल ये है कि युवक ने फांसी किन कारणों लगाई है, इसकी जांच की जा रही है। और फिर ऐसी जगह युवक ने फांसी क्यों लगाई (Why young man hang himself?) जहां उसे कोई जानता पहचानता नहीं या फिर उसकी हत्या की गई है पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

युवक के शरीर पर काली जैकेट और पेंट है। जाँच पडताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई है, इसकी भी जांच बारीकी से की जा रही है। शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 1 =