Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कांग्रेस छोड़कर अनेक लोग आज बसपा में शामिल

Muzaffarnagar News: कांग्रेस छोड़कर अनेक लोग आज बसपा में शामिल हो गए। महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर आयोजित एक समारोह में जिला बार संघ के अध्यक्ष एडवोकेट कलीराम, वरिष्ठ एडवोकेट सुरेंद्र मेनवाल सहित अनेक अन्य लोग आज कांग्रेस छोड़ कर बसपा में शामिल हो गए।

बसपा के जिला अध्यक्ष सतीश कुमार रवि ने कांग्रेस छोड़कर आए वकीलों का बहुजन समाज पार्टी में स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जीत सिंह बौद्ध ने सर्वप्रथम बाबासाहेब अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

तत्पश्चात कांग्रेस छोड़कर आए बसपा में शामिल होने आए लोगों का स्वागत किया गया। अपने संबोधन में एडवोकेट सुरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि वह लंबे समय से समाज सेवा में जुटे हैं।

बढ़ती महंगाई के विरोध में और संविधान की रक्षा के लिए वह कांग्रेस छोड़कर बसपा में आए हैं। उनके साथ उनके अनेक साथी भी बसपा में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर ठाकुर देवेंद्र सिंह, ठाकुर धामी सिंह सोम खतौली, जिला पंचायत सदस्य संजय रवि, अहमद अंसारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 419 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =