Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चर्चित हो चला सर्राफ का सम्मान समारोह: Muzaffarnagar एसएसपी की सह्रदयता के आगे पानी पानी हुए फ़ोटो खिचवाऊँ व्यापारी

Ramkumar Jewellers |Muzaffarnagar भगत सिंह रोड के प्रमुख Ramkumar jewelers रामकुमार सर्राफ के शोरूम पर सोने की चैने बरामद होने के उपरांत मंगलवार के एक सम्मान समारोह भगत िंसह रोड पर पीर के पीछे वाली मार्किट में आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के अलावा पुलिस के अनेक आला अधिकारी यहां मौजूद रहे वहीं पर स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी कार्यक्रम में पधारे।

कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंघल मावे वालो ने किया और सहयोग इंडियन बुलियन एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर (कच्ची सड़क) वालो ने किया। अपने संबोधन में जहां मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने व्यापारियों को आगाह किया कि इस घटना में भी चोर घर का भेदी ही निकला जिसने सब यह कांड कराया इसलिए व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर कर्मचारियों के रखते हुए और उनसे सम्बन्ध बनाते हुए सतर्कता बरते। वहीं पर उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में चोरी की घटनाएं जिस तेजी के साथ खुली है वो अपने आप में अभूतपूर्व है।

रामकुमार ज्वैलर्स द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव को ढाई लाख रूपये का इनाम नकद रूप में एक डिबबे में रखकर देने का प्रयास किया गया जिसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सहृदयता पूर्वक निवेदन करते हुए कहा कि व्यापारी इस धनराशि को विभाग के कोष में जमा करा दे शासन से अनुमति मिलने पर यह धनराशि विकास कार्यो में समायोजित कर दी जायेगी।

इस सम्मान समारोह में पुलिस का गुणगान करने में जहां छोटे बडे नेताओं में होड लगी रही वहीं पर फोटो खिंचवाने में भी छोटे नेताओं के साथ-साथ बड़े नेता भी पीछे नहीं रहे। जिस समय भगत िंसह रोड पर पुलिस अफसरों का सम्मान समारोह चल रहा था। उसी समय जिले के चार भिन्न भिन्न स्थानों पर घटी अपराधिक घटनाओं ने पुलिस प्रशासन को हिला दिया।

आनन फानन में पुलिस अधिकारी समारोह को छोड़ अपराधिक घटनाओं की जानकारी लेते हुए दिखाई दिये। छह नवम्बर के घटी घटनाओं में शुरूआत में प्रेस से मुंह चुराने वाले पीडित व्यापारी लगभग एक सप्ताह बाद पत्रकार से रूबरू हुए इसके बाद ही पुलिस की सक्रियता में तेजी आई और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी शोरूम का निरीक्षण किया। इससे पहले विभिन्न व्यापार मंडलों के छोटे बड़े नेता व्यापारी के पक्ष में खुलकर बयानबाजी कर रहे थे जिस पर पीड़ित व्यापारी ने पत्रकार वार्ता में कहा था कि उन्होंने किसी को भी बयानबाजी के लिए अधिकृत नहीं किया है।

पीड़ित व्यापारी ने इस घटना के खुलने में जिले के पत्रकारों का अमूल्य सहयोग मिलने के कारण उन्हे भी सम्मानित करने और उनका आभार प्रकट करने का निमंत्रण दिया था लेकिन समारोह में पहुंचे पत्रकार उस समय हक्के बक्के रह गये जब पुलिस अफसरों व नेताओं की भीड़ में केवल माइक पर आभार प्रकट कर मीडिया से नमस्ते कर ली गयी।

मीडिया जगत में इस घटना का विपरीत असर देखने को मिला। सम्मानन समारोह के मंच की हालत ऐसी थी कि भाजपा के एक पदाधिकारी नेता की हालत को इतनी पतली हो चुकी थी कि वो बार हर उठकर पुलिस अधिकारी के साथ फोटो खिचवाने के लिए सामने आ जाते थे उनके कुर्ते पायजामे की हालत भी देखने लायक हो गयी थी जिसकी अन्य नेता मजाक बना रहे थे हालात यह थे कि कोई भी नेता पुलिस अफसरों के साथ फोटो खिचवाने का मोह नहीं छोड पा रहा था।

सम्मान समारोह के आयोजन के बाद अनेक प्रश्न अपने पीछे यह समारोह छोड चला है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि प्रमुख व्यापार संगठन व्यापारी सुरक्षा फोरम से जुडे जुझारू अनेक नेता इस सम्मान समारोह से गायब नजर आये। वहीं एक भाजपा के नेता ऐसे भी थे जो पहले तो कुर्सी पर आकर बैठ गये और फिर मीडिया के समक्ष जब मीडिया वाले उन्हे देखने लगे तो वह पीछे चले गये।

वहीं इसमे शामिल सतीश बंसल सर्राफ, सुरेंद्र अग्रवाल सर्राफ, पुष्पेंद्र, श्रवण सर्राफ, राज वर्मा सर्राफ, मोन्टी बंसल सर्राफ, अज्जू स्वरूप सर्राफ, शंकर स्वरूप सर्राफ, संदीप गोयल सर्राफ, कुलदीप मित्तल सर्राफ, गौरव वर्मा सर्राफ, संजय मित्तल, राहुल गोयल, संजय गर्ग, श्रीमोहन तायल, रामकुमार तायल उपस्थित रहे।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 430 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + twenty =