उत्तर प्रदेश

UP: दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पास रेल हादसा, बेपटरी हुए मालगाड़ी के 8 कंटेनर

UP में बुधवार (17 नवंबर 2021) को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पास बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, यहां मालगाड़ी के आठ कंटेनर पलट गए। बताया जा रहा है कि ये हादसा दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन प्रयागराज डाउन ट्रैक पर हुआ है। मालगाड़ी प्रयागराज से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की तरफ जा रही थी।

हादसे के बारे में ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया, कि यह हादसा आज सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व-मध्य रेलवे की ओर से रूट को फिर से बहाल करने की दिशा में काम चल रहा है।

फिलहाल इस मार्ग पर रेल सेवाएं बाधित हैं। इस रूट से गुजरने वाली ट्रेन को फिलहाल डायवर्ट किया जा रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =