Sonbhadra News: शौचालय में एसबीआई रिटायर्डकर्मी का शव बरामद
Sonbhadra news: ऊसरी खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की सुबह घर के पास स्थित शौचालय में SBI के रिटायर्ड कर्मी का शव संदिग्ध ल में पड़ा पाए जाने से सनसनी फैल गई। परिवार के लोगों का कहना है कि उनके कमरे में घुसे चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। उनके विरोध करने पर गला दबाकर हत्या कर दी।
इसका पता न चलने पाए इसके लिए शव को ले जाकर शौचालय में फेंक दिया। वहीं पुलिस (Sonbhadra police investigation) अभी इस मसले पर पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहने की बात कह रही है।
केशरी प्रसाद पुत्र महीप निवासी ऊसरी खुर्द पिछले साल ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनको एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बुधवार की रात रोजाना की भांति वह अपने कमरे में सोने चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी बड़ी बहु चंद्रप्रभा घर की साफ सफाई करने के बाद घर से करीब 40 मीटर की दूरी पर मौजूद शौचालय की तरफ गई तो देखा कि केशरी प्रसाद शौचालय में पड़े हुए थे।
नजदीक जाकर देखा तो गले पर कसाव का निशान था। उनके कमरे में जाकर देखा तो आलमारी खुली हुई थी। चाबी नीचे पड़ी हुई थी। अलमारी में रखे हुए कई सोने और चांदी के आभूषण तथा नकदी गायब थी। उनके कागजात बिस्तर पर बिखरे पड़े थे। यह देख जहां परिवार में कोहराम मच गया।
वही गांव के कई लोग जुट गए। तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतक की बेटी आशा देवी (AshaDevi) ने भी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। बताया कि घटना की सूचना पाकर जब वह वहां पहुंची तो देखा कि जैसे उनको पकड़ कर झुकाने के बाद किसी कपड़े से गला कस कर हत्या कर दी गई।
उसने दावा किया कि अलमारी में उसकी बड़ी मम्मी और उसकी मां के जेवरात रखे हुए थे। लोगों के गिरवी लिए गए आभूषण भी अलमारी में पड़े हुए थे। केशरी प्रसाद एक से दो लाख की नकदी हमेशा आलमारी में रखते थे। नगदी और जेवरात पूरी तरह गायब है। उसे इस बात की पूरी आशंका है कि जब उन्होंने चोरों का विरोध किया तो चोरों ने उनकी हत्या कर दी।

