संपादकीय विशेष

शनि का गति परिवर्तन

शनि 18 सितंबर, दोपहर 2:14 बजे पर शनि मार्गी हो गए हैं और उनकी ये स्थिति 24 जनवरी, 2020 तक रहेगी। इसके बाद शनि राशि परिवर्तन करेंगे। शनि का राशि परिवर्तन आम जनमानस के लिए लाभकारी साबित होगा। राजनीति में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। डिप्रेशन व अकारण ही घटनाएं बढ़ सकती हैं।भारतीय ज्योतिष के नौ ग्रहों में से एक प्रमुख न्यायप्रिय शनि ग्रह का वक्री होना निर्णयकारी है। शनि एक राशि में 30 महीने, गुरू 13 महीने, राहु केतु 18 महीने और अन्य ग्रह दिनों के हिसाब से रहते हैं। शनि मार्गी होते हैं तो डिप्रेशन आदि अधिक बढ़ जाता है। लोगों के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

राशियों के अनुसार आम जनता पर क्या असर पड़ेगा-

मेष- अष्टम ढैया से निकले शनि को मना लें, आप संकट में आ सकते हैं।

वृष- परेशानियां तो आएंगी पर शनि मंत्र जपने से कोई परेशानी नहीं होगी।

मिथुन- घरेलू समस्याओं से जूझना पड़ेगा। शनि को मनाने की तैयारी करें।

कर्क- कष्टों से मुक्ति मिलेगी पर शनि की भक्ति छोड़े नहीं।

सिंह- ढैया से मुक्ति, अब कष्टक में मुक्ति।

कन्या- अच्छे दिन गए भैया, परेशानियों का आगमन होने वाला है।

तुला- आ रहे हैं अच्छे दिन कर ले अपनी मन की सभी इच्छा पूरी।

वृश्चिक- शनि की अच्छी दृष्टि के लिए ढाई साल अभी और इंतजार करना होगा।

धनु- शनि की साढ़ेसाती की वजह से किसी शुभ समाचार के मिलने में देरी हो सकती है।

मकर- सभी कार्यों के पूरा होने में विलम्ब होगा।

कुंभ- शनि आप पर मेहबान हैं।आपका कल्याण करेंगे।

मीन- काम के बीच कोई बाधा नहीं आएगी पर काम आधा ही बनेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk