Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चार शातिरों को नकदी व तमंचे सहित दबोचा

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है। पकडे गये बदमाशों ने विभिन्न जनपदों में चोरी व लूट की दर्जनों वारदातों को अंजाम दिया है। एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी समयपाल अत्री को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश वारदात करने के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे है इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी समयपाल अत्री ने पुलिस टीम के साथ बताये गये स्थान पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की

पुलिस ने मौके से चार बदमाशों को तमंचे व भारी मात्रा म ंकारतूसों सहित दबोच लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नूर पुत्र बब्बन निवासी गली न०- ०१ जामा मस्जिद थाना मुगलपुरा जनपद मुरादाबाद, नौशाद पुत्र अनवर नि० गली न०- ०२ करूला जसराय चौकी थाना कटघर जनपद मुरादाबाद, दिलशाद पुत्र मुस्ताक नि० गली न०- ०१ साबुन फैक्टरी करूला थाना कटघर जनपद मुरादाबाद, इरफान पुत्र रफीक नि० गली न०- ०१ दौलत बाग थाना नागफनी जनपद मुरादाबाद है।

जिनसे ०१ अदद तमंचा ३१५ बोर मय १ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर , ०२ अदद चाकू नाजायज, ३५० ग्राम चरस, ५००० रूपये नकद व आईडी(ड्राईविंग लाईसेन्स, आधार कार्ड) बरामद किये है। एसएसपी ने बताया कि पकडे गये बदमाश ट्रेन में सवार होकर विभिन्न जनपदों में जाते है। इन बदमाशों ने रेलवे स्टेशनों की पार्किग में चोरी की गयी साईकिल खडी की होती है।

एक बदमाश जिस व्यक्ति को लूटना होता है उसे साईकिल से टक्कर मारता है बाकी तीन उक्त व्यक्ति को उठाने के लिए बहाने उससे लूटपाट करते है। इन बदमाशों ने आठ दिन पूर्व झांसी की रानी चौक पर एक दवा कम्पनी के सैल्समैन से इसी प्रकार लूटपाट की थी। पुलिस ने पकडे गये आरोपियां को जेल भेज दिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk