फिल्मी चक्कर

“हाउसफुल 4” का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज़

हालही में हाउसफुल 4 का ट्रेलर लांच हुआ यह ट्रेलर भारत समेत चार देशों में रिलीज किया गया है, जिसमें भारत, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और दुबई शामिल हैl फिल्म के मज़ेदार पोस्टर रिलीज होने के बाद अब लोगों को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतेजार था जो कि अब खत्म हो चुका है l इस ट्रेलर में कलाकारों के किरदार हों या उनकी एक्टिंग, दोनों ही काफी दिलचस्प है l

 

 

हाउसफुल 4 एक मल्टी-पीरियड ड्रामा फ़िल्म है, जहाँ हम कलाकारों को उनके वर्तमान जीवन में देखेंगे, जो उनके 600 साल पहले के जीवन का पुनर्जन्म होगा। फ़िल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सनोन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा जैसे कलाकार दोहरी भूमिकाओं में कॉमेडी का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे।

“हाउसफुल 4” साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित है तथा फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित है। फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 2019 की दिवाली में हँसी के पटाख़े फोड़ने के लिए तैयार है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21202 posts and counting. See all posts by News-Desk