उत्तर प्रदेश

Kanpur News: क्या विधवा पीड़िता को इन्साफ दिला पाएगी पुलिस, प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने की तोड़फोड़

Kanpur News:  देहात में दबंग ग्राम प्रधान (Dabang village head) और उसके गुर्गों ने सरकारी उचित दर विक्रेता के घर में घुसकर मारपीट की और तोड़फोड़ कर दी (vandalized), जिसमें घर में रखी फिंगरप्रिंट की ई-पोस मशीन और जरूरी कागजात भी फाड़ दिए।दरअसल, पूरा मामला कानपुर देहात (Kanpur Dehat) के मंगलपुर थाना क्षेत्र (Mangalpur Police Station Area) के लौवा गांवका है

जहां पर कुछ समय पहले सरकारी उचित दर विक्रेता मिथिलेश कुमारी के पुत्र शैलेंद्र ने गांव की लड़की के साथ प्रेम विवाह (love marriage) कर लिया था। जिससे लड़की के घर वाले नाराज चल रहे थे और सबक सिखाना चाहते थे। लड़की के परिवार वालों ने आज अचानक मिथिलेश कुमारी के घर में घुसकर तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ये लोग अभद्रता (indecency) के साथ गालियां देते रहे।

थाना मंगलपुर पुलिस (Thana Mangalpur Police) को शिकायत पत्र देते हुए पीड़िता ने बताया कि गांव के ही ग्राम प्रधान मोहिनी देवी पत्नी आशीष व उनके साथी ममता पत्नी अशोक कुमार, शीला पत्नी संतोष, मालती पत्नी दिलीप अमन व सुमित पुत्रगण रामनरेश व आशीष पुत्र राम अवतार और संतोष पुत्र गंगाचरण ने एक राय होकर मेरे घर के अंदर घुस गए व गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर दी।

शिकायत में कहा गया है कि उक्त लोगों ने मेरे घर में रखी राशन वितरण की फिंगरप्रिंट की मशीन भी तोड़ दी और जरूरी कागजात भी फाड़ दिए। पीड़िता ने थाना मंगलपुर पुलिस को शिकायती पत्र दिया लेकिन पुलिस ने महज कार्यवाही का आश्वासन देकर पीड़िता को वापस कर दिया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + eleven =