वैश्विक

Rajasthan सरकार में फेरबदल, तीन मंत्रियों ने सोनिया को चिट्ठी लिख की इस्तीफे की पेशकश

Rajasthan  कांग्रेस में  फेरबदल के संकेत भी मिल रहे हैं। गहलोत सरकार के तीन मंत्रियों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर इस्तीफे की पेशकश की है। इस्तीफा भेज चुके मंत्रियों ने संगठन में काम करने की इच्छा जताई है। इसी के साथ Rajasthan मंत्रिमंडल में अगले दो-तीन दिनों में फेरबदल की अटकलें लगाई जाने लगी है। इस्तीफा देने वाले राजस्थान के तीन मंत्रियों में गोविंद सिंह डोटासरा, हरीश चौधरी और रघु शर्मा के नाम शामिल हैं।

हरीश चौधरी को पिछले महीने पंजाब का कांग्रेस प्रभारी नियुक्त किया गया है। राजस्थान के मंत्री रहते हुए अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए, हरीश चौधरी ने बताया था कि उनका शुरू से ही “एक व्यक्ति, एक पद” में विश्वास है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह अपने विचारों से पार्टी नेतृत्व को अवगत कराएंगे और इस संबंध में उनके निर्णय का पालन करेंगे।

वहीं गोविंद सिंह डोटासरा के पास मंत्री पद के साथ-साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भी कुर्सी है। डोटासरा को सचिन पायलट के विद्रोह के बाद प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। वहीं रघु शर्मा को हाल ही में गुजरात कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है।

इस बीच Rajasthan में कैबिनेट फेरबदल और संगठन में फेरबदल की अटकलों के बीच कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की। सचिन पायलट की बैठक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली में सोनिया गांधी से मिलने के एक दिन बाद हुई और दोनों नेताओं ने राजनीतिक स्थिति के साथ-साथ राज्य में कैबिनेट फेरबदल पर चर्चा की।

इससे पहले राहुल गांधी के आवास पर हुई एक बैठक में कैबिनेट फेरबदल की बात कही गई थी। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान की सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल शामिल हुए थे। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + twelve =