संपादकीय विशेष

डेंगू का कहरः Muzaffarnagar में तेजी से बढ़ रहे मरीज, एक दिन में मिले नौ नए केस, लोगों में दहशत

Muzaffarnagar। जनपद में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। जिले में फिर से नौ केस सामने आए हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि एक दिन में डेंगू के नौ और मामले सामने आए हैं। जिले में लगातार बढ़ रहे डेंगू के कहर से लोगों में दहशत है।

मुजफ्फरनगर में नौ नए मामले सामने आने के बाद जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 262 हो गई है। बताया गया कि इनमें से 135 केस सिर्फ नवंबर में ही सामने आए हैं।

तेजी से बढ़ रही मरीजों की संख्या 

मुजफ्फरनगर में डेंगू का प्रकोप जारी है। बुखार से पीड़ित छह लोगों में बुधवार को डेंगू की पुष्टि हुई थी। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना था कि रोगियों का उपचार कराया जा रहा है।

जिले में डेंगू के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को संदिग्ध लक्षण वाले 41 मरीजों के टेस्ट कराए, इनमें से छह पॉजिटिव पाए गए थे। जिले में डेंगू से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग बार-बार डेंगू से मौत के सवाल पर इनकार कर रहा है।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + 12 =