Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का जन्मदिन मनाया

Muzaffarnagar News:मुजफ्फरनगर । स्थानीय २८३ गांधी कॉलोनी गांधी वाटिका के सामने मेन रोड मैजिक डांस एकेडमी पर राष्ट्रीय पर्व आयोजन समिति, उत्तर प्रदेश एवं श्री राधाकृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में महान क्रांतिकारी, विश्व की अद्भुत वीरांगना, साहस की देवी, वीरता की मूर्ति, त्याग की प्रतिमूर्ति, बलिदान की उच्चतम सीमा की प्रतीक एवं देश का गौरव झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के जन्म दिवस पर गांधी कॉलोनी, गांधी वाटिका के सामने संचालित मैजिक डांस एकेडमी पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर, इस महान विभूति को श्रध्दा सुमन अर्पित करते हुए स्मरण किया गया

यह जानकारी एकेडमी के संस्थापक डांस कोरियोग्राफर मोहन अरोरा ने दी है उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के महामंत्री श्री राजीव मोहन गोयल ने कहा कि इस वीरांगना ने ब्रिटिश साम्राज्य की सेना से अपनी सेना तैयार की तथा बहुत कम उम्र में अंग्रेजी सेना से युद्ध किया तथा रण क्षेत्र में ही १८ जून १८५८ को लड़ते लड़ते ग्वालियर के पास कोटा की सराय में वीरगति को प्राप्त किया

श्री गोयल ने कहा कि उनकी दृढ़ प्रतिज्ञा थी कि वह अपने जीते जी झांसी पर फिरंगियों का कब्जा नहीं होने देंगीं और अंत में हुआ भी यही। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी श्री अजय अनेजा ने कहा रानी लक्ष्मीबाई के नाम से देश का आम नागरिक युगों युगों तक ऊर्जा, साहस, वीरता एवं बलिदान की प्रेरणा पाता रहेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरियोग्राफर मोहन अरोरा व संचालन संस्था सचिव इं० बसन्त कुमार गोयल ने किया इस अवसर पर एकेडमी के बच्चों राघव मिश्रा, शिवानी, चिराग तनेजा, प्राची, अनन्या, आस्था जैन, श्रवण कटारिया, कनिका आदि ने देश प्रेम से संबंधित वीर रस की डांस की एक से बढकर एक प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का निर्देशन मनीष चावला ने किया, कार्यक्रम आयोजन में अदिति करनवाल, विशा चौधरी, शिखा गोयल, रिमझिम आदि का विशेष योगदान रहा इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण वेलफेयर ट्रस्ट रजिस्टर्ड ( दिव्यांगों को समर्पित संस्था) की अध्यक्षा अंजू अरोरा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के कई प्रसंग सुनाए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21693 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 17 =